Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रूडो सरकार को सांसद ने किया आगाह: कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमला करेंगे खालिस्तानी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ट्रूडो सरकार को सांसद ने किया आगाह: कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमला करेंगे खालिस्तानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली। कनाडा में एक बार फिर खालिस्तानी समर्थक हिंदू मंदिर को निशाने बनाने की साजिश रच रहे हैं. भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने सोमवार को कनाडा के सरे में खालिस्तान समर्थकों का एक कथित वीडियो साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि वे वहां हिंदू लक्ष्मी नारायण मंदिर में ट्रबल यानी परेशानी पैदा करना चाहते हैं. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कनाडाई सांसद आर्य ने कनाडाई अधिकारियों से कार्रवाई करने और कदम उठाने का आह्वान किया.

     

    हिंदू मंदिर पर संभावित हमले को देखते हुए सांसद चंद्र आर्य ने लिखा, ‘कुछ रिपोर्टों की मानें तो पिछले हफ्ते खालिस्तान समर्थकों ने सरे, बीसी में एक सिख गुरुद्वारे के बाहर एक सिख परिवार के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया. अब ऐसा प्रतीत होता है कि वही खालिस्तान समूह सरे में हिंदू लक्ष्मी नारायण मंदिर में परेशानी पैदा करना चाहता है. ये सब भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किया जा रहा है. मैं फिर से कनाडाई अधिकारियों से हस्तक्षेप करने और कार्रवाई करने के लिए कह रहा हूं.’

     

    इस बात पर जोर देते हुए कि पिछले कुछ वर्षों में कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले हो रहे हैं, सांसद आर्य ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान हिंदू मंदिरों पर कई बार हमले हुए हैं. हिंदू-कनाडाई लोगों के खिलाफ घृणा अपराध यानी हेट क्राइम्स किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन चीजों को खुले तौर पर और सार्वजनिक रूप से जारी रखने की इजाजत देना स्वीकार्य नहीं है. बता दें कि इस साल अगस्त में कनाडा में चरमपंथी तत्वों द्वारा खालिस्तान जनमत संग्रह के पोस्टर के साथ एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी. मंदिर के गेट पर लगे पोस्टर में खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख और आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की तस्वीर का जिक्र किया गया था, जो इस साल जून में मारा गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान: कांग्रेस प्रत्याशी के पोस्टर लगी कार में नाबालिग से गैंगरेप
    Next Article भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज: सूर्यकुमार यादव बने टीम इंडिया के कप्तान

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.