Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तरकाशी हादसा: टनल में फंसे मजदूरों को 9 दिन बाद नसीब हुआ खाना, सामने आया पहला वीडियो
    Breaking News Headlines

    उत्तरकाशी हादसा: टनल में फंसे मजदूरों को 9 दिन बाद नसीब हुआ खाना, सामने आया पहला वीडियो

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तरकाशी. उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल के एक हिस्से के ढह जाने से पिछले लगभग एक सप्ताह से 41 मजदूर फंसे हुए हैं. फंसे मजदूरों का निकालने का काम जारी है. हादसे के 9 दिन बाद सोमवार शाम को टनल के भीतर फंसे मजदूरों को 6 इंच की नई पाइपलाइन के जरिए खिचड़ी, दलिया और कुछ फ्रुट्स भेजा गया. अभी तक फंसे हुए मजदूरों को ड्राइ फूड्स ही भेजे जा रहे थे, लेकिन 9 दिन बाद उन तक खाना पहुंचाना रेस्क्यू टीम की बड़ी सफलता मानी जा रही है.

     

    इस बीच टनल में फंसे मजदूरों का पहला वीडियो आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मजदूर टनल में किस हाल में हैं. एक अधिकारी ने मजदूरों से वॉकी टॉकी से बात की. पाइप के जरिए कैमरा भेजा गया है जो अंदर फंसे मजदूरों का हाल चाल बताएगा. फुटेज में एक अधिकारी उनसे बात कर रहा है. सुरंग से मजदूरों के रेस्क्यू में जुड़े कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि हम सुरंग के अंदर फंसे लोगों को खाना, मोबाइल और चार्जर भेजने की कोशिश कर रहे हैं.

    टनल में उनके जीवन को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें मल्टीविटामिन और सूखे मेवे के साथ-साथ एंटी डिप्रेशन की दवाएं भी दी जा रही हैं. दो दिन पहले कुछ मजदूरों ने उल्टी होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्हें कुछ दवाइयां भेजी गई थी.उत्तराखंड सरकार ने कहा कि सरकार की ओर से सुरंग के अंदर फंसे 41 निर्माण श्रमिकों को अवसाद रोधी गोलियां दी जा रही हैं. सुरंग के बाहर कुल 10 एंबुलेंस के साथ-साथ डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों तैनाती की गई है.

    उत्तरकाशी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसीएस पंवार ने कहा, “हम मजदूरों पोषण का भी ख्याल रख रहे हैं और उन्हें चना, मुरमुरे जैसी चीजें भी भेजी जा रही है. स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान निलंबित होने के कारण उनके डॉक्टर इसके पहले एक दिन तक फंसे हुए श्रमिकों से बात नहीं कर पाए थे. सुरंग निर्माण कंपनी के एक सहकर्मी ने कहा कि यह बहुत ही कठिन समय है. जो लोग अंदर फंसे हुए हैं. वह और उनके परिवार की मानसिक स्थिति का अंदाज लगाया जा सकता है. सरकार को उनके बचाव की त्वरित व्यवस्था करनी चाहिए. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि लोग किस चीज का इंतजार कर रहे हैं. उत्तरकाशी जिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. बीएस पोखरियाल ने कहा कि कुछ हल्के सिरदर्द की शिकायत की थी. उन्हें मेडिसीन के साथ-साथ मल्टीविटामिन की आपूर्ति कर रहे हैं.

    एम्स ऋषिकेश में मनोचिकित्सा के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. अनिंद्य दास ने कहा कि सुरंग में फंसे रहने की स्थिति मजदूरों के लिए बेहद दर्दनाक और तनावपूर्ण हो सकती है. उनमें भय और चिंता की भावना होगी. कई लोगों को पैनिक अटैक की आशंका भी है. उन्होंने कहा कि क्लौस्ट्रफोबिया जैसी स्थितियां कुछ लोगों में गंभीर हो सकती हैं और एक बार बचाए जाने के बाद, कुछ मजदूरों में पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) के लक्षण विकसित हो सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज: सूर्यकुमार यादव बने टीम इंडिया के कप्तान
    Next Article राजस्थान: 4 लाख नौकरियां, किराए में छूट, महिलाओं की सुरक्षा, कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.