Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 15 सूत्री मांगों को लेकर 66 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी, जमुआ अंचल कार्यालय में बैठे आंदोलनकारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से गिरिडीह झारखंड राजनीति

    15 सूत्री मांगों को लेकर 66 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी, जमुआ अंचल कार्यालय में बैठे आंदोलनकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    15 सूत्री मांगों को लेकर 66 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी, जमुआ अंचल कार्यालय में बैठे आंदोलनकारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह। जमुआ प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सागर राणा, विश्वनाथ सिंह समेत अन्य सदस्य पिछले 66 दिनों से जमुआ अंचल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने प्रशासन के समक्ष 15 सूत्री मांगें रखी हैं और मांगों के समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

    आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में जमुआ प्रखंड की सभी पंचायतों में मनरेगा सामग्री मद की बकाया राशि का भुगतान करना, सभी गांवों में जल नल योजना के तहत पेयजल की व्यवस्था करना तथा खाद्यान्न की कालाबाजारी की जांच कर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई और लाभुकों को नियमित राशन उपलब्ध कराना शामिल है।

    जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है। इसके अलावा मेदनीचपरखो पंचायत के गोविंदपुर गांव में संचालित लंगटा बाबा माइंस स्टोन की जांच, जमुआ चौक की चारों सड़कों की मरम्मत और जल निकासी के लिए बड़े नाले का निर्माण कराने की मांग रखी गई है।

    खरगडीहा और कुरहोबिंदो ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के माध्यम से लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने, प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच कर व्यवस्था में सुधार करने तथा KGBV, प्राथमिक, मध्य, उच्च और प्लस-टू विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग भी शामिल है।

    आंदोलनकारियों ने मईया सम्मान योजना से छूटे योग्य लाभुकों को योजना से जोड़ने, खरगडीहा पंचायत के बेलकुण्डी गांव में त्रिवेणी नदी से पानी की व्यवस्था करने, प्रखंड की सभी गैस एजेंसियों की जांच कराने, खरगडीहा पावर हाउस में T.R.W. की व्यवस्था करने और जमुआ क्षेत्र के सभी क्रशर की जांच कराने की मांग की है।

    धरना दे रहे लोगों का कहना है कि 66 दिनों से आंदोलन के बावजूद उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान कराने की मांग की है।

    15 सूत्री मांगों को लेकर 66 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी जमुआ अंचल कार्यालय में बैठे आंदोलनकारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगैंगस्टर फहीम खान के घर AK-47 से हमला, तीनों दोषियों को उम्रकैद
    Next Article एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Related Posts

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    October 3, 2026

    गैंगस्टर फहीम खान के घर AK-47 से हमला, तीनों दोषियों को उम्रकैद

    October 3, 2026

    एनएच-33 पर यात्री बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    15 सूत्री मांगों को लेकर 66 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी, जमुआ अंचल कार्यालय में बैठे आंदोलनकारी

    गैंगस्टर फहीम खान के घर AK-47 से हमला, तीनों दोषियों को उम्रकैद

    एनएच-33 पर यात्री बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

    SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग, आजाद समाज पार्टी ने उपयुक्त क़ो सौंपा ज्ञापन 

    पुलिस के सायरन से टूटा चोरों का हौसला! बैंक ऑफ इंडिया का ग्रिल तोड़कर घुसे चोर, ताला तोड़ने तक ही सिमटे कदम

    लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की प्राथमिकी

    कोलकाता से रांची जा रही शिवम बस झाबरी में पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

    परिजन नहीं पहुंचे तो सामाजिक संस्थाओं ने उठाया अस्थि विसर्जन का जिम्मा

    वैध वीजा होने के बावजूद भारत में प्रवेश का अधिकार नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने विदेशी नागरिक के मामले में सुनाया अहम फैसला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.