Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
    Breaking News Headlines पटना बिहार मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय शिक्षा समस्तीपुर

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
    बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत
    राजेश कुमार,खोदावंदपुर/ बेगूसराय। दौलतपुर गांव स्थित एम एस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी पिंटू शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक रामसुंदर यादव ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक एवं मुख्य अतिथि युगेश्वर महतो, समाजसेवी पिंटू शर्मा, राजेश कुमार, सनातन दास, विद्यालय के निदेशक सिकंदर कुमार एवं शिक्षक रामसुंदर कुमार समेत अन्य अतिथियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक युगेश्वर महतो ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचार एवं देश के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया. विद्यालय के निदेशक सिकंदर कुमार ने कहा कि जयंती समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 सूत्री मांगों को लेकर 66 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी, जमुआ अंचल कार्यालय में बैठे आंदोलनकारी
    Next Article सास पर गर्म तेल डालने की आरोपित पतोहू गिरफ्तार

    Related Posts

    जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की पहल

    October 3, 2026

    जिलाबदर कुख्यात राजकुमार सिंह उर्फ दाना गिरफ्तार

    October 3, 2026

    दृष्टिबाधित पर्वतारोही शेखर गोपे और धीरज कुम्हार सम्मानित

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की पहल

    जिलाबदर कुख्यात राजकुमार सिंह उर्फ दाना गिरफ्तार

    दृष्टिबाधित पर्वतारोही शेखर गोपे और धीरज कुम्हार सम्मानित

    लायंस क्लब जमशेदपुर भारत ने की डिस्ट्रिक्ट 322A की द्वितीय कैबिनेट बैठक की मेजबानी

    एक और दो अक्तूबर को बारामती, महाराष्ट्र में आयोजित

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ की तैयारियां पूरी, रविवार 4 अक्टूबर को होगा उद्घाटन

    दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने दिए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के निर्देश

    सड़क पर बेहोश युवती की पुलिसकर्मी ने की मदद, दिखाया मानवीय चेहरा

    Stake Casino Connexion et Jeux Mobiles : Un Guide pour des Sessions Rapides et un Jeu Crypto Instantané

    Stake Casino Login και Άμεσο Crypto Gaming: Οδηγός του Παίκτη για Γρήγορες Συνεδρίες

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.