आयकर कर्मचारी महासंघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, CGHS वेलनेस सेंटर खोलने की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता

जमशेदपुर :आयकर कर्मचारी महासंघ जमशेदपुर इकाई के बैनर तले झारखंड के उपाध्यक्ष कामरेड अविनाश कुमार ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए सांसद श्री विद्युत वरण महतो से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महासंघ के सचिव श्री संतोष राय, अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार कर्ण, कोषाध्यक्ष श्री पंकज कुमार और सहायक सचिव श्री सुजीत कुमार भी उपस्थित रहे।

महासंघ की ओर से सांसद महोदय को ज्ञापन सौंपकर जमशेदपुर में CGHS Wellness Center खोलने के लिए कार्यालय/स्थान उपलब्ध कराने की मांग की गई।
सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए महासंघ को आश्वासन दिया और अपने प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि टाटा स्टील एवं जुस्को के सहयोग से जल्द ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

