उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभागीय बैठक, बोर्ड परीक्षा एवं योजनाओं की समीक्षा

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, साप्ताहिक सिलेबस कैलेंडर, हर 15 दिन टेस्ट और कमजोर विद्यार्थियों के लिए शनिवार को रिमेडियल क्लास का निर्देश दिया गया।

बैठक में सीएम स्कॉलरशिप, यूनिफॉर्म एवं किताब-कॉपी वितरण, बच्चों के बैंक खाता खोलने, पौधारोपण अभियान, स्वच्छ विद्यालय पंजीकरण, ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
जिले के 14859 बच्चों का बैंक खाता शेष पाए जाने पर उपायुक्त ने शीघ्र खाते खोलने का निर्देश दिया। साथ ही भवनहीन विद्यालय, शौचालय, बिजली-पानी की सुविधा पर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
उपायुक्त ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाएं और योजनाओं का लाभ समय पर छात्रों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

