इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता ने किया बारिडीह हाई स्कूल के शिक्षकों का सम्मान

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता के द्वारा बारिडीह हाई स्कूल के शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के निरंतर परिश्रम, समर्पण और समाज में उनके अमूल्य योगदान को सराहना और आभार व्यक्त करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती एकता मिश्रा एवं श्रीमती रीना शर्मा, साथ ही क्लब की मेंटर एवं पूर्व अध्यक्ष (आई.पी.पी.) तथा पूर्व शिक्षिका श्रीमती सारिका सिंह को उनके निष्ठापूर्ण मार्गदर्शन, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति सतत प्रयासों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया और सम्मान स्वरूप उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। जिसमें शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रिपा दत्ता, सचिव श्रीमती सुनीता सेठ, आई.एस.ओ. श्रीमती पुष्पा सिंह, संपादिका श्रीमती अंजुला सिंह, श्रीमती रिन्नी सिंह और श्रीमती कमल राव सहित क्लब की सभी सदस्याएँ सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

