Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    उपायुक्त ने 7,238 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए विशेष शिविर लगाने का दिया निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों की व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, आधार व बैंक खाता निर्माण, साइकिल वितरण तथा भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों में लंबित भवन निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि पठन-पाठन और आवासन में बाधा न आए। उन्होंने सभी प्रखंडों में न्यूनतम 70 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। चाकुलिया, डुमरिया और मुसाबनी में उपस्थिति सुधार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

    बैठक में बताया गया कि 7,238 बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण आधार नहीं बन पाया है। उपायुक्त ने विशेष शिविर लगाकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा आधार निर्माण के लिए पर्याप्त संचालकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा। पिछले माह 919 बैंक खाते खोले जाने की जानकारी दी गई।

    उपायुक्त ने 11 अगस्त से ‘सिकुई दिकुई’ अभियान के तहत परीक्षा व्यवस्थित रूप से आयोजित कराने तथा पात्र विद्यार्थियों को शेष साइकिलों का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सेवानिवृत्त एवं इच्छुक शिक्षकों की सेवाएं लेने तथा विषयवार ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश
    Next Article रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.