Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    एकरारनामा नहीं करने वाली एजेंसियों को नोटिस, जवाब नहीं मिलने पर नए सिरे से टेंडर होगा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में नगर निकायों के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, ठोस कचरा प्रबंधन, नाली-सफाई, आवास योजना, शहरी परिवहन और पर्यावरण संरक्षण की समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने टेंडर के बाद अब तक एकरारनामा नहीं करने वाली एजेंसियों को नोटिस जारी करने तथा निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकरारनामा रद्द कर नए सिरे से टेंडर करने का निर्देश दिया। लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने और नियमित क्षेत्र निरीक्षण करने पर भी जोर दिया।

    ठोस कचरा प्रबंधन के लिए संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण एवं निस्तारण की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जलजमाव वाले क्षेत्रों में नालियों की नियमित सफाई तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

    शहर के अंधेरे एवं संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभुकों को बैंक ऋण दिलाने में तेजी लाने तथा आवारा पशुओं के प्रबंधन के लिए पशु जन्म नियंत्रण केंद्र एवं श्वान आश्रय की व्यवस्था हेतु भूमि चिन्हित करने को कहा गया। चाकुलिया जैव विविधता पार्क के संपर्क पथ को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन को नए फीचर्स के साथ किया और बेहतर
    Next Article शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.