Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार घंटों में पंजाब में 23.91 फीसदी और चंडीगढ़ में 25.03 प्रतिशत मतदान
    Breaking News Headlines राजनीति

    चार घंटों में पंजाब में 23.91 फीसदी और चंडीगढ़ में 25.03 प्रतिशत मतदान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चार घंटों में पंजाब में 23.91 फीसदी और चंडीगढ़ में 25.03 प्रतिशत मतदान

    चंडीगढ़: पंजाब के 13 लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को जारी मतदान के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे तक शुरुआती चार घंटों में 23.91 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए 25.03 प्रतिशत मतदान हुआ।

    अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

    पंजाब की 13 लोकसभा सीट में से बठिंडा में 26.56 प्रतिशत और संगरूर में 26.26 प्रतिशत मतदान हुआ।

     

     

    निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अमृतसर में 20.17 प्रतिशत, आनंदपुर साहिब में 23.99 प्रतिशत, फरीदकोट में 22.41 प्रतिशत, फतेहगढ़ साहिब में 22.69 प्रतिशत, गुरदासपुर में 24.72 प्रतिशत, होशियारपुर में 22.74 प्रतिशत, जालंधर में 24.59 प्रतिशत, खडूर साहिब में 23.46 प्रतिशत, लुधियाना में 22.19 प्रतिशत, फिरोजपुर में 25.73 प्रतिशत और पटियाला में 25.18 प्रतिशत मतदान हुआ।

    सुबह जल्दी वोट डालने वालों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़, आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार मालविंदर सिंह कांग, भाजपा उम्मीदवार तरणजीत सिंह संधू, शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अनिल जोशी, ‘आप’ उम्मीदवार करमजीत सिंह अनमोल एवं लालजीत भुल्लर तथा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह शामिल थे।

     

     

     

    पंजाब की कांग्रेस इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपनी पत्नी के साथ मुक्तसर में वोट डाला। कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में मतदान किया।

    संगरूर में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री मान ने पंजाब के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की और उम्मीद जताई कि शहरों और ग्रामीण इलाकों में मतदाता बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए आएंगे।

    मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने भी महिलाओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।

    ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं तथा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी 1996 के बाद पहली बार अकेले लोकसभा चुनाव मैदान में हैं।

    कांग्रेस, आप, शिअद और भाजपा के अलावा शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

    ‘आप’, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद), भाजपा, बसपा और शिअद (अमृतसर) पंजाब की सभी सीट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, कांग्रेस और ‘आप’ ने चंडीगढ़ में गठबंधन किया है।

     

     

     

    राज्य में चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर, शिअद प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब की कांग्रेस इकाई अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व नौकरशाह व भाजपा प्रत्याशी तरणजीत सिंह संधू शामिल हैं। चंडीगढ़ में भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी से है।

    अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में 26 महिलाओं सहित कुल 328 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि चंडीगढ़ में दो महिलाओं सहित 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, 13 लोकसभा सीट के लिए कुल 24,451 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेलंगाना में भेड़ वितरण योजना घोटाले में दो अधिकारी गिरफ्तार
    Next Article पाकिस्तान में ‘आईईडी’ विस्फोट में चार सैनिकों की मौत, तीन घायल

    Related Posts

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    May 25, 2026

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    May 25, 2026

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.