नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को हार्दिक बधाई: प्रमोद मिश्रा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाए देते हुए वारीडीह मंडल के मिडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा कहा कि भाजपा राष्ट्रहित,जनकल्याण और भारतीय मूल्यों को सर्वोच्च रखते हुए जिस रुप मे कार्य कर रही है श्री श्री नवीन उसे और सुदृढ करेंगे। आशा ही नही मुझे विश्वास है कि अपने सहज,सरल व्यक्तित्व से समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ को प्रेरित करते हुए नयी उर्जा प्रदान करेंगे और नये भारत युवा भारत को विकसित भारत बनाने हेतू सभी को साथ लेकर नयी ऊंचाई का मार्ग प्रशस्त करेंगे। ये महज संयोग ही है कि स्थापना काल से आज 45 वर्ष की पार्टी को सबसे युवा मात्र 45 वर्ष का राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ हुआ है। मै उन्हे पुनः अनेकानेक बधाई और शुभकामनाए देता हूँ।

