नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा और भी सशक्तऔर उर्जावान बनेंगी: राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ,वरिष्ठ अधिवक्ता ने भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्री नितिन नबीन को बधाई दिया हैऔर आशा व्यक्त किया है कि श्री नबीन के नेतृत्व में भाजपा और भी सशक्त और ऊर्जावान होंगी और उसका विजय रथ तेजी से आगे बढ़ेगा l
श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के भी सदस्य हैं ने कहा है की श्री नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने से देश का युवा वर्ग भी उत्साहित हैं l जिसका लाभ आने वाले दिनों में भाजपा को और मजबूती से मिलेगा l
श्री शुक्ल ने इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी,भारत के गृह मंत्री श्रीअमित शाह,भारत के स्वास्थ्य मंत्री श्री जे पी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय पारिषद के सभी सदस्यों का आभार जताया है l

