Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य मंत्री ने किया प्लाज्मा डोनेशन कैम्प का निरीक्षण स्वैच्छिक प्लाज्मा दान करने वाले चिकित्सकों को किया सम्मानित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया प्लाज्मा डोनेशन कैम्प का निरीक्षण स्वैच्छिक प्लाज्मा दान करने वाले चिकित्सकों को किया सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया प्लाज्मा डोनेशन कैम्प का निरीक्षण स्वैच्छिक प्लाज्मा दान करने वाले चिकित्सकों को किया सम्मानित

    रांची  बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स स्थित प्लाज्मा डोनेशन कैंप का निरीक्षण किया। कैंप पहुंचकर उन्होंने अब तक प्लाज्मा दान हेतु आगे आए लोगों की जानकारी हासिल की। उन्हें ब्लड बैंक की ओर से जानकारी दी गयी कि अब तक कुल 246 यूनिट प्लाज्मा में से 240 यूनिट प्लाज्मा लिखित मांग पर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाया गया।
    प्लाज्मा डोनेशन कैंप में मौजूद नोडल अधिकारी संजय कुमार ने उन्हें जानकारी दी कि प्लाज्मा दान करने में रिम्स के चिकित्सक भी स्वैच्छिक रूप से आगे आकर एक नया उदाहरण पेश कर रहे हैं, बताया कि अब तक 10 चिकित्सकों ने प्लाज्मा डोनेट किया है जिनमें से एक चिकित्सक अब तक दो बार प्लाज्मा दान कर चुके हैं। यह जानकर माननीय मंत्री ने रिम्स के डॉक्टर्स की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें अपने राज्य के चिकित्सकों पर गर्व है जो कोरोना महामारी के दौर में न केवल कोरोना संक्रमितों की स्वास्थ्य रक्षा हेतु पूरी निष्ठा और मनोभाव के साथ सेवा कर रहे हैं। बल्कि इस सेवा कार्य के दौरान जब वह स्वयं भी कोरोना से संक्रमित हुए तो अपने जज्बे से कोरना को हराया। इतना ही नहीं ये चिकित्सक कोरोना को मात देने के उपरांत पुनः अपने कर्तव्य पर लौटते हुये अन्य संक्रमितों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्लाज्मा दान कर रहे हैं।

    *किया सम्मान*
    स्वास्थ्य मंत्री ने प्लाज्मा दान करने वाले रिम्स के चिकित्सकों में से मौके पर मौजूद डा.मोहम्मद शफीक आलम, डॉ जतिन सेठी, डॉ सलोना समद, डॉ कुणाल कुमार, डॉ शीतांशु महान, डॉ ऋषि तुहिन गुड़िया, डॉ आसिफ अंसारी, डॉ अनंत ओझा आदि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    प्लाज्मा दान हेतु आगे आने के लिए सभी से की अपील
    मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने सभी आम और खास से अपील की कि जो लोग वे कोरोना को मात दे चुके हैं वे प्लाजमा डोनेशन हेतु स्वैच्छिक रूप से आगे आएं ।
    इस दौरान उन्होंने निजी अस्पताल प्रबंधनों से भी अपील की कि उनके यहां ठीक हो रहे कोरोना मरीजों को प्लाज्मा दान के बारे में बताते हुए उन्हें प्रेरित करें, तथा प्लाज्मा डोनेशन अभियान हेतु व्यापक प्रचार प्रसार भी करें। कहा कि इस अभियान को सफल बनाना सभी का दायित्व है इसलिए निजी अस्पताल भी रिम्स और जिला प्रशासन की तरह प्लाज्मा डोनेशन अभियान का का हिस्सा बनें।
    *मौजूद थे*
    इस मौके पर रिम्स निदेशक श्रीमती डॉ मंजू गाड़ी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रभात कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ सुषमा सहित कई चिकित्सक मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेल्डीह चर्च स्कूल पर मेहरबान जिला शिक्षा विभाग
    Next Article राष्ट्रकवि की जयंती पर बेगूसराय वासीयों ने “बेगूसराय वांट्स दिनकर विश्वविद्यालय” की मांग पर भरा हुंकार

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    सकरबासा के गौरव और नुसरत ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी

    *बेगूसराय के युवक की पाकिस्तान के लिए जासूसी, NIA और असम पुलिस ने दबोचा – सनसनी*

    अनिश्चितकालीन धरना को कांग्रेस ने दिया समर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.