Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रकवि की जयंती पर बेगूसराय वासीयों ने “बेगूसराय वांट्स दिनकर विश्वविद्यालय” की मांग पर भरा हुंकार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड बिहार बेगूसराय राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    राष्ट्रकवि की जयंती पर बेगूसराय वासीयों ने “बेगूसराय वांट्स दिनकर विश्वविद्यालय” की मांग पर भरा हुंकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रकवि की जयंती पर बेगूसराय वासीयों ने “बेगूसराय वांट्स दिनकर विश्वविद्यालय” की मांग पर भरा हुंकार

    छौड़ाही / बेगूसराय : बुधवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर पूरा विश्व उनको नमन और याद किया । वहीं बिहार के बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर के नाम पर विश्विद्यालय की स्थापना को लेकर लगातार कई वर्षों से उठने बाली आवाज भी देश भर में गूंजने लगी । बता दें कि हैश टैग बेगूसराय वांट्स दिनकर यूनिवर्सिटी ( #BegusaraiWantsDinkarUniversity ) को लेकर बेगूसराय के युवा ट्विटर पर गोलबंद होकर हजारों ट्वीट्स किये। बेगूसराय के युवाओं के द्वारा राष्ट्रकवि दिनकर जी के जयंती के शुभ अवसर पर दिन के नौ बजे से दो बजे तक मेगा ट्रेंड का आयोजन किया गया । इस ट्रेंड में बिहार भर के लोगों का रुझान दिखा । बिहार के बेगूसराय से उठने बाली आवाज को मुम्बई , दिल्ली , बंगलुरू , चेन्नई , रांची , लखनऊ , तमिनलाड़ू , अंडमान निकोबार देश के कोने कोने एवं विदेश सहित कई जगहों पर रहने बाले जिलावासियों नेता , ब्यूरोक्रेट्स , शिक्षाविद , पत्रकार ,छात्र नेता , बिजनेसमैन , आम छात्र , एक्टर , युवा सहित अन्य लोगों का समर्थन मिला ।

    उच्च शिक्षा नाम पर सिर्फ एक कॉलेज में होती है पीजी की पढ़ाई : बिहार विधान सभा चुनाव 2020 से पहले बेगूसराय की राजनीति गर्म होनी शुरू हो चुकी है। इस बार बेगूसराय में नेताओं के द्वारा राजनीति या फिर बयानबाजी से नहीं बल्कि छात्र युवाओं की मांग ने बिहार सरकार को एकबार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। जिसके बाद से युवाओं ने सरकार पर बेगूसराय के साथ भेदभाव का आरोप लगाकर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर बेगूसराय में विश्वविद्यालय का मांग करना शुरू कर दिया है।

     

    दरअसल ये कोई नया मांग नहीं है बल्कि कई छात्र संगठनों के द्वारा करीब दो दशक से उठाया जाने बाला मांग है जो अबतक पूरा न हो सका है। चुनाव से पहले उठे विश्वविद्यालय के मुद्दे ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खोखले वादों की पोल खोल दी है। बेगूसराय में उच्च शिक्षा के नाम पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से सम्बद्ध तीन वित्तरहित डिग्री कॉलेज और पांच अंगीभूत कॉलेज हैं, जिसमे से सिर्फ शहर के जीडी कॉलेज में मास्टर डिग्री की पढ़ाई होती है। बांकी सभी कॉलेजों में सिर्फ डिग्री यानि स्नातक तक की पढ़ाई होती है। वोकेशनल कोर्स की ही पढाई शुरू करने को लेकर तो आज तक चर्चा भी नहीं हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री ने किया प्लाज्मा डोनेशन कैम्प का निरीक्षण स्वैच्छिक प्लाज्मा दान करने वाले चिकित्सकों को किया सम्मानित
    Next Article कुख्यात अपराधी विक्की मिश्रा हथियार, गांजा और चार सहयोगी के गिरफ्तार

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.