Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेल्डीह चर्च स्कूल पर मेहरबान जिला शिक्षा विभाग
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड शिक्षा

    बेल्डीह चर्च स्कूल पर मेहरबान जिला शिक्षा विभाग

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेल्डीह चर्च स्कूल पर मेहरबान जिला शिक्षा विभाग

    – बीईईओ की अनुशंसा के एक साल बाद भी बेल्डीह चर्च स्कूल प्रबंधन पर नहीं हुई कार्रवाई
    – कार्रवाई की माँग कर शिक्षा सत्याग्रह ने खोला मोर्चा, उपायुक्त को लिखा पत्र

    बेल्डीह चर्च स्कूल तमाम आरोपों और विवादों में रहने के बावजूद पिछले कई वर्षों से कार्रवाई से बचते रही है। जिला शिक्षा विभाग पर बेल्डीह चर्च स्कूल को प्रशय देने का आरोप है। भाजपा नेता और शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक अंकित आनंद ने इस आशय में कार्रवाई की माँग लेकर एकबार फ़िर बेल्डीह चर्च स्कूल के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को अंकित आनंद ने जिला उपायुक्त सूरज कुमार सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीएसई को पत्र लिखकर बेल्डीह चर्च स्कूल के प्रबंधन समिति को तत्काल प्रभाव से भंग करने और आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का माँग उठाया है। जिला शिक्षा विभाग पर आरोप है कि बीईईओ (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी) की अनुशंसा और जाँच रिपोर्ट के बावजूद पिछले एक साल से बेल्डीह चर्च स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई नहीं की गई।

    ● यह है मामला

    वर्ष 2019 में बेल्डीह चर्च स्कूल की एक दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं को अकारण सेवामुक्त किये जाने के मामले में तत्कालीन उपायुक्त के निर्देश पर जांच कराई गई थी। मामले में जाँच करते हुए तत्कालीन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम प्रसाद ने शिक्षकों को अकारण हटाये जाने के आरोपों की पुष्टि करते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की थी। उन्होंने 24 अगस्त 2019 को अपने जाँच प्रतिवेदन में जिक्र किया था कि शिक्षकों की नियुक्ति और उन्हें सेवामुक्त करने के आशय में बेल्डीह चर्च स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा आईसीएसई बोर्ड द्वारा निर्धारित नियम, परिनियमों का पालन नहीं किया गया। बीईईओ के जाँच रिपोर्ट में जिक्र था कि स्कूल के पूर्व सचिव के हटने के बाद नये सचिव सुजीत चंद्र दास ने पक्षपात पूर्ण रैवया अपनाया। उन्होंने अपने नज़दीकी लोगों को शिक्षक के रूप में नियुक्त करने की मंशा से पूर्व से कार्यरत शिक्षक/शिक्षिकाओं को बिना कारण के हटा दिया। शिक्षकों को अकारण हटाया जाना आईसीएसई बोर्ड और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियम एवं प्रक्रिया के अनुकूल नहीं है। तत्कालीन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने डीईओ को जाँच प्रतिवेदन समर्पित करते हुए बेल्डीह चर्च स्कूल की विद्यालय प्रबंधन समिति को भंग करते हुए कठोरतम कार्रवाई करने की अनुशंसा की थी। उक्त जाँच रिपोर्ट को जिला शिक्षा विभाग ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था। भाजपा नेता अंकित आनंद ने सूचना का अधिकार के तहत आवेदन करते हुए विभाग से उक्त जाँच रिपोर्ट को प्राप्त किया जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया। बुधवार को डीसी को पत्र लिखकर अंकित आनंद ने जिला शिक्षा विभाग की कार्यसंस्कृति पर सवाल उठाते हुए चिंता ज़ाहिर किया है। शिक्षा सत्याग्रह ने माँग किया है कि बीईईओ के जांच रिपोर्ट के आलोक में अविलंब बेल्डीह चर्च स्कूल प्रबंधन को भंग करते हुए कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहमारा क्या बिगड़ेगा?
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री ने किया प्लाज्मा डोनेशन कैम्प का निरीक्षण स्वैच्छिक प्लाज्मा दान करने वाले चिकित्सकों को किया सम्मानित

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.