Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ की रफ्तार धीमी करने वाली इनोवेटिव मेडिसिन फिनरेनॉन लांच
    Breaking News Headlines

    क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ की रफ्तार धीमी करने वाली इनोवेटिव मेडिसिन फिनरेनॉन लांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेयर ने भारत में केरेन्डिया ब्रैंड के तहत् फिनरेनॉन को लॉन्‍च करने की घोषणा की है. फिनरेनॉन अपनी तरह की पहली नॉन-स्‍टेरॉयडल, सलेक्टिव मिनिरलोकॉर्टिकॉयड रिसेप्‍टर एंटागोनिस्‍ट है जो क्रोनिक किडनी रोगों तथा टाइम 2 डायबिटीज़ मरीज़ों को दी जाती है. हाल में कराए गए इंडियन क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ (सीकेडी) अध्‍ययन से यह सामने आया है कि मधुमेह भारत में क्रोनिक किडनी रोगों तथा एंड-स्‍टेज किडनी डिज़ीज़ के लिए

    प्रमुख रूप से जिम्‍मेदार है.1मधुमेह से ग्रस्‍त 40% से अधिक रोगी आगे चलकर क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ के भी शिकार बनते हैं. भारत में 7.4 करोड़ लोग मधुमेह पीड़‍ित हैं और 2030 तक इस आंकड़े में बढ़ोतरी होकर 9.3 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है, और यह महामारी का रूप ले लेगी.3 देश में मधुमेह ग्रस्‍त लोगों की संख्‍या के हिसाब से चीन के बाद भारत का दूसरा स्‍थान है.

     

    श्री मनोज सक्‍सेना, प्रबंध निदेशक, बेयर ज़ायडस फार्मा ने कहा, ”क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ और डायबिटीज़ रोगियों में थेरेपी का मुख्‍य ज़ोर एंड स्‍टेज रीनल डिज़ीज़ या किडनी फेलियर से बचाव करने पर रहता है. थेरेपी के बावजूद, इन मरीज़ों की हालत लगातार बिगड़ते हुए किडनी फेल होने की नौबत आ जाती है.4 फिनेरेनॉन इन मरीज़ों के लिए उपचार की पेशकश करता है जिससे क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ का बढ़ना भी कम होता है और किडनी फेल

    होने का जोखिम भी घटता है. साथ ही, यह क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ से जुड़े हृदय रोग संबंधी जोखिमों को भी कम करता है.5 इसके अलावा, जिन मरीज़ों की किडनी फेल हो चुकी होती है और इलाज के लिए डायलिसिस या रीनल ट्रांसप्‍लांट पर निर्भर होते हैं, उन मरीज़ों तथा उनके परिवारों के लिए यह भारी आर्थिक बोझ होता है.”

    CKD से ग्रस्‍त T2D मरीज़ों में, फिनरेनॉन काफी अलग होती है. यह मिनिरलोकॉर्टिकॉइड रिसेप्‍टर (एमआर) ओवरएक्‍टीवेशन को अवरुद्ध करती है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह CKD के गंभीर होने तथा कार्डियोवास्‍थ्‍युलर क्षति पहुंचाने में योगदान करती है.

    फिनरेनॉन के फेज़ III क्‍लीनिकल परीक्षण प्रोग्राम में दुनियाभर में 13000 मरीज़ों को शामिल किया गया ताकि टाइप 2 डायबिटीज़ से पीड़‍ित क्रोनिक किडनी डिजीज़ रोगियों में किडनी एवं कार्डियोवास्‍क्‍युलर संबंधी सुरक्षा एवं प्रभावों की जांच-पड़ताल की जा सके. इन नतीजों से यह सामने आया है कि फिनरेनॉन, ऑप्‍टीमाइज्‍़ड रेनिन-एंजियोटेंसिन सिस्‍टम ब्‍लॉकेड (RAS) के अलावा, ≥57% ग्‍लोमेरुलर फिल्‍ट्रेशन रेट (eGFR) किडनी कंपोजिट आउटकम के जोखिम को 23% कम करता है, तथा कंपोजिट सीवी आउटकम में 14% तक कमी आती है.

     

    क्‍लीनिकल परीक्षण अध्‍ययनों के नतीजों के आधार पर, फिनरेनॉन को यू.एस् फूड एवं ड्रग एडमिनिस्‍ट्रेशन (एफडीए) द्वारा जुलाई 2021 में मंजूरी दी गई, जबकि यूरोपीयन कमिशन ने फरवरी 2022 में इसे मार्केटिंग के लिए अधिकृत किया, और इसके बाद अप्रैल 2022 में भारत में स्‍वास्‍थ्‍य प्राधिकरण द्वारा इसे स्‍वीकृत किया गया. भारत में स्‍वीकृति के अनुसार, फिनरेनॉन से सस्‍टेन्‍ड एस्‍टीमेटेड eGFR डिक्‍लाइन, एंड स्‍टेज किडनी डिज़ीज़, कार्डियोवास्‍क्‍युलर रोग, नॉन-फैटल मायोकार्डियल इंफार्क्‍शन तथा टाइप 2 डायबिटीज़ पीड़‍ित क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ ग्रस्‍त वयस्‍क मरीज़ों में हार्ट फेल के बाद अस्‍पताल में भर्ती होने की आशंका भी घटती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के मुरादाबाद में कबाड़ के गोदाम में आग लगने से एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत
    Next Article साइना नेहवाल को प्री-क्वार्टर में झेलनी पड़ी हार

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.