Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साइना नेहवाल को प्री-क्वार्टर में झेलनी पड़ी हार
    Breaking News Headlines खेल

    साइना नेहवाल को प्री-क्वार्टर में झेलनी पड़ी हार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टोक्यो. ओलंपिक मेडलिस्ट शटलर साइना नेहवाल गुरुवार को टोक्यो में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंंपियनशिप से बाहर हो गईं. उन्हें महिला सिंगल्स के प्री-क्वार्टर में कड़ी चुनौती पेश करने के बाद बुसानन ओंगबाम्रुंगफान से हार झेलनी पड़ी. 32 साल की साइना को थाईलैंड की प्रतिद्वंद्वी से 17-21, 21-16, 13-21 से शिकस्त मिली. इस बीच भारत की पुरुष युगल जोड़ी क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहीं. ध्रुव कपिला और एम आर अर्जुन तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी अगले दौर में पहुंच गई.

     

    अब साइना नेहवाल के खिलाफ बुसानन का जीत का रिकॉर्ड 5-3 हो गया है. बुसानन ने शुरुआती गेम में 11-3 की बढ़त हासिल कर ली जिससे साइना दबाव में आ गईं. हालांकि भारतीय खिलाड़ी ने इस अंतर को कम करते हुए 17-19 कर लिया लेकिन थाईलैंड की खिलाड़ी ने आसानी से पहला गेम जीत लिया. पहले गेम के अंत में वापसी ने साइना को आत्मविश्वास दिया और पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ब्रेक तक 11-7 से आगे हो गई. उन्होंने आक्रामक खेलते हुए मैच निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया.

     

    तीसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी पर बुसानन ने लय हासिल करनी शुरू दी और 5 अंक की बढ़त बनाई. वहीं, साइना धीरे-धीरे पिछड़ती रहीं और 26 साल की बुसानन ने 7 मैच प्वाइंट से अपना क्वार्टरफाइनल स्थान पक्का किया.

     

    अर्जुन और कपिला की गैर वरीय जोड़ी ने 58 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में सिंगापुर के टैरी ही और लोह कीन हीन पर 18-21, 21-15, 21-16 से जीत दर्ज की. अब उनका सामना इंडोनेशिया के मोहम्मद असान और हेंड्रा सेतियावान से होगा. कपिला और अर्जुन ने दूसरे दौर में आठवीं वरीयता प्राप्त और पिछली बार के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट डेनमार्क के किम एस्ट्रूप और एंडर्स स्कारूप रासमुसेन को हराया था. सात्विक और चिराग की जोड़ी ने डेनमार्क के जेप्पा बे और लासे मोल्हेडे की जोड़ी को 35 मिनट में 21-12, 21-10 से मात दी. अब उनका सामना क्वार्टरफाइनल में जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की दूसरी वरीय जोड़ी से होगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रोनिक किडनी डिज़ीज़ की रफ्तार धीमी करने वाली इनोवेटिव मेडिसिन फिनरेनॉन लांच
    Next Article तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत कार्यसमिति सदस्य गिरिडीह हुए रवाना

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.