Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के मुरादाबाद में कबाड़ के गोदाम में आग लगने से एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी के मुरादाबाद में कबाड़ के गोदाम में आग लगने से एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक तीन मंजिला बिल्डिंग में अचानक आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के गलशहीद थाना इलाके के असालतपुरा में गुरुवार की देर शाम तीन मंजिला मकान के गोदाम में अचानक आग लगी आग ने इतना विकराल रूप लिया कि देखते ही देखते यह आग चारों ओर फैल गई और दूसरी मंजिल पर रह रहा परिवार आग की लपटों में फंस गया. इस हादसे में कबाड़ी की पत्नी, बहू, पोता और पोती समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकी कई लोगों को बचा लिया गया.

     

    जानकारी के अनुसार घर के नीचे पुराने टायर के स्क्रैप का गोदाम था, जिसके चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस मकान में कुल 12 लोग रहते थे. फायर बिग्रेड ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक आग ने अपना विकराल रूप दिखा दिया था. मरने वालों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं. मृतकों में 7 साल की नाफिया, 3 साल का इबाद, 12 साल की उमेमा, 35 साल की शमा परवीन, 65 साल की कमर आरा हैं.

     

    बताया जा रहा कि इस घर में दो लड़कियों की शादी शुक्रवार को होने वाली है, जिसकी तैयारी में पूरा परिवार जुटा था. यह हादसा ऐसे वक्त में हुआ जब कबाड़ी की दो नातिनों की शादी की तैयारी चल रही थी और गुरुवार को शाम के वक्त मंडप का कार्यक्रम हो रहा था. तभी आग लगने की वजह से शादी की खुशी मातम में बदल गई. परिवार के मुखिया इरशाद की नातिनों की शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी आ चुके थे. फिलहाल, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.

     

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में हुए एक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवैज्ञानिक डॉ समीर वी कामत होंगे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के नये अध्यक्ष
    Next Article क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ की रफ्तार धीमी करने वाली इनोवेटिव मेडिसिन फिनरेनॉन लांच

    Related Posts

    गंगा का रौद्र रूप: बिहार में बाढ़, बर्बादी और बेबसी का सैलाब, नाव के सहारे जिंदगी; आठ जिले त्राहि-त्राहि

    September 4, 2026

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दो सगे भाइयों और मां की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, पार गढ़ा में मेडिकल कैंप

    गंगा का रौद्र रूप: बिहार में बाढ़, बर्बादी और बेबसी का सैलाब, नाव के सहारे जिंदगी; आठ जिले त्राहि-त्राहि

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.