Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » होटल के फायर लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगने का आरोप, फायर ब्रिगेड के दो अधिकारी एसीबी के जाल में
    Breaking News Business Headlines अपराध कारोबार मेहमान का पन्ना संपादकीय

    होटल के फायर लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगने का आरोप, फायर ब्रिगेड के दो अधिकारी एसीबी के जाल में

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    होटल के फायर लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगने का आरोप, फायर ब्रिगेड के दो अधिकारी एसीबी के जाल में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    इंद्र यादव
    मुंबई। होटल के फायर लाइसेंस के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मुंबई फायर ब्रिगेड के दो केंद्र अधिकारियों को पकड़ा है। एसीबी के अनुसार, मेमनवाडा फायर स्टेशन के केंद्र अधिकारी अरुण धोंडू देवाळे ने शिकायतकर्ता से कथित रूप से ₹2 लाख की मांग की थी, जिसके बाद सौदा ₹1.50 लाख में तय हुआ।

    शिकायतकर्ता द्वारा पहले ₹60 हजार दिए जाने और ₹9 हजार ऑनलाइन टोकन के रूप में जमा किए जाने के बाद, देवाळे के निर्देश पर फोर्ट फायर स्टेशन के केंद्र अधिकारी अमोल दादासो मुळीक ने कथित तौर पर ₹80 हजार स्वीकार किए। इसी दौरान एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया।

    एसीबी ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उनके ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई भी की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मामले की आगे जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleठाणे में शिवसेना नेता की दफ्तर में घुसकर हत्या, गोलियों के बाद धारदार हथियार से हमला
    Next Article विश्व शाकाहार दिवस (1 अक्टूबर 2026) पर विशेषः

    Related Posts

    विश्व शाकाहार दिवस (1 अक्टूबर 2026) पर विशेषः

    October 1, 2026

    ठाणे में शिवसेना नेता की दफ्तर में घुसकर हत्या, गोलियों के बाद धारदार हथियार से हमला

    October 1, 2026

    बिहार के पते पर विदेशी पासपोर्ट, कठघरे में सत्यापन व्यवस्था

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व शाकाहार दिवस (1 अक्टूबर 2026) पर विशेषः

    होटल के फायर लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगने का आरोप, फायर ब्रिगेड के दो अधिकारी एसीबी के जाल में

    ठाणे में शिवसेना नेता की दफ्तर में घुसकर हत्या, गोलियों के बाद धारदार हथियार से हमला

    बिहार के पते पर विदेशी पासपोर्ट, कठघरे में सत्यापन व्यवस्था

    उज्जैन हिंसा: एआई-निर्मित वीडियो ने भड़काई सांप्रदायिक तनाव की आग

    हूलॉक गिब्बन (होलौ बंदर) के साथ तिनसुकिया के बारेकुरी निवासियों के आत्मीय संबंधों का वीडियो मुख्यमंत

    मगध-संघमित्रा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

    गांधी जयंती पर आरंभ संस्था का विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियां अंतिम चरण में

    शहर की कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर हिंदू जागरण मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    बांसकार समाज के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.