Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आदित्यपुर। दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी दो युवकों पर भारी पड़ गई। टाटा-छपरा ट्रेन से चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश के दौरान दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए। इस दर्दनाक घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी आदित्यपुर आरपीएफ से मिली है।

    आरपीएफ के अनुसार, दोनों युवक आदित्यपुर स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें दूसरी ट्रेन पकड़नी थी और इसी जल्दबाजी में उन्होंने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। ट्रेन से उतरते समय दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए।

    हादसा इतना गंभीर था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

    जॉयचंडी का रहने वाला था मृतक

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक जॉयचंडी का रहने वाला था। वह आदित्यपुर में अपने किसी रिश्तेदार के घर आया हुआ था। हादसे की सूचना उसके परिजनों और रिश्तेदारों को दी जा रही है। पुलिस मृतक की पहचान से संबंधित औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर रही है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रेल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में दोनों युवकों ने चलती ट्रेन से उतरने का जोखिम उठाया, जो जानलेवा साबित हुआ। रेल पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने की कोशिश न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जान पर भारी पड़ सकती है

    चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत दूसरा गंभीर दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर
    Next Article पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.