Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले में वहां चापाकल लगनी चाहिए जहां चापाकल की आवश्यकता है ,इसके लिए उपायुक्त को एक टीम बनाने की जरूरत: भाजपा जिला अध्यक्ष
    Breaking News झारखंड

    जिले में वहां चापाकल लगनी चाहिए जहां चापाकल की आवश्यकता है ,इसके लिए उपायुक्त को एक टीम बनाने की जरूरत: भाजपा जिला अध्यक्ष

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले में वहां चापाकल लगनी चाहिए जहां चापाकल की आवश्यकता है ,इसके लिए उपायुक्त को एक टीम बनाने की जरूरत: भाजपा जिला अध्यक्ष

    संवाददाता

    जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि जामताड़ा जिला में जामताड़ा जिला वासियों को भीषण गर्मी में भी चापाकल खराब रहने के कारण दूर- दूर से पानी लाकर पीना पड़ रहा है |जिससे लोग काफी परेशान हो गए हैं| पीएचडी विभाग लोगों के परेशानियों पर मौन धारण किए हुए हैं| लोगों की परेशानियों पर न तो पीएचडी विभाग और ना हीं जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी का कोई ध्यान है| जिले वासियों का कहना है कि रघुवर दास जी जब झारखंड के मुख्यमंत्री थे उनकी सरकार के समय हम लोगों को कहीं कोई दिक्कत नहीं था| हम लोग खुशहाल जिंदगी जी रहे थे| उनकी सरकार गरीबों की सरकार थी |गरीबों का ख्याल रखती थी |अभी जो झारखंड में सरकार चल रही है यह पूंजीपतियों की सरकार चल रही है| इसलिए हम सभी जिले वासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है| इस सरकार से गरीब का भला नहीं हो सकता है और ना हि यह सरकार हम लोगों को पीने का शुद्ध पानी दे सकती है| आने वाला समय में हम लोग इस सरकार और जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी को सबक सिखाने का काम करेंगे| श्री सिंह ने कहा कि जामताड़ा जिले के जामताड़ा विधानसभा और नाला विधानसभा के सभी पंचायतों में झारखंड सरकार के द्वारा पांच पांच चापाकल लगाया जा रहा है| जामताड़ा विधानसभा में ऐसे जगहों पर चापाकल को लगाया जा रहा है जहां इसकी जरूरत नहीं है| चापाकल वैसी जगह पर लगना चाहिए जहां लोगों को अधिक से अधिक लाभ और पानी मिले |लेकिन जामताड़ा विधानसभा में जामताड़ा विधायक और पीएचडी विभाग की मिलीभगत से अधिकतर चापाकल एक वर्ग विशेष को खुश करने के नियत से लगाया जा रहा है| इसमें आदिवासी दलित और बहुसंख्यक भाइयों का ख्याल नहीं रखा गया है |जबकि जहां जरूरत है वही चापाकल लगना चाहिए और स्टीमेट के हिसाब से जितना डीप बोरिंग है उतना होना चाहिए| इसमें भी कहीं-कहीं गड़बड़ी की शिकायत आ रही है |लोगों को जानने का यह अधिकार है कि किस किस पंचायत में कहां-कहां चापाकल लग रहा है ||इसलिए जिला प्रशासन और पीएचडी विभाग तुरंत सभी चापाकल का सूची सार्वजनिक करें| कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जामताड़ा विधानसभा में चापाकल के नाम पर लूट मचा हुआ है |जिसको भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और जिले के उपायुक्त महोदय से आग्रह करती है कि जामताड़ा जिले में सभी पंचायतों में सही जगह जहां पर लोगों का पानी का जरूरत हो और जहां चापाकल खराब पड़े हो वहां चापाकल लगे इसको देखने के लिए एक टीम बनाए| जिसका लाभ लोगों को मिले अन्यथा भाजपा जनता के हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड स्तर के प्रशासनिक के बड़े अधिकारी कुंडहित सीओ को अब तक जिला प्रशासन की ओर से नहीं हो सका वाहन उपलब्ध
    Next Article संपूर्ण लॉकडाउन को सख्ती से अनुपालन को लेकर बागडेहरी पुलिस ने की पेट्रोलिंग

    Related Posts

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    October 2, 2026

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    October 2, 2026

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    October 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ज्योति ने 100 मीटर दौड़ में पाया पहला स्थान, प्रिया 200 मीटर में दूसरे स्थान पर

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    गांधी-शास्त्री जयंती पर चंद्रभानु रमाकांत चौधरी फाउंडेशन में स्मृति सभा आयोजित

    गांधी जयंती के अवसर पर युवाओं ने दिया नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम और बेटियों की शिक्षा का संदेश

    शॉर्ट सर्किट से बैटरी फटी, घर में लगी आग

    सास पर गर्म तेल डालने की आरोपित पतोहू गिरफ्तार

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    देसी कट्टा और कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.