Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रखंड स्तर के प्रशासनिक के बड़े अधिकारी कुंडहित सीओ को अब तक जिला प्रशासन की ओर से नहीं हो सका वाहन उपलब्ध
    Breaking News झारखंड

    प्रखंड स्तर के प्रशासनिक के बड़े अधिकारी कुंडहित सीओ को अब तक जिला प्रशासन की ओर से नहीं हो सका वाहन उपलब्ध

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    जामताड़ा: प्रखंड स्तर में वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को माना जाता है| लेकिन इन दिनों कुंडहित अंचलाधिकारी नित्यानंद प्रसाद को विभाग की ओर से अभी तक वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया है| यह एक दुर्भाग्यपूर्ण बात कहा जा सकता है| प्रखंड के एक वरीय अधिकारी अंचलाधिकारी को वाहन नहीं मिलना बहुत बड़ी चिंताजनक बात है| वाहन नहीं मिलने से अंचलाधिकारी को अंचल के विभिन्न कामों में काफी समस्याएं झेलनी पड़ती है| गौरतलब है कि जब अंचलाधिकारी से कुंडहित थाना क्षेत्र के नदी से अवैध रूप से बालू उठाव के मामले में पूछा गया तो अंचलाधिकारी ने कहा इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है|कहा सबसे बड़ी इसमें दिक्कत है कि अभी तक वाहन उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्र भ्रमण करना काफी मुश्किल हो रहा है| कहा कि वाहन मिलने से क्षेत्र भ्रमण करने में सुविधा होती |इससे अवैध रूप से बालू उठाव सहित अन्य मामले में लगाम कसने में बहुत हद तक सहुलियत होती | गौरतलब है कि वर्षा के समय ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर लोगों का जमीन संबंधित विवाद होता है ऐसे में अंचलाधिकारी का वाहन नहीं होने से अंचलाधिकारी को कार्यस्थल तक सही समय पर पहुंचने में काफी दिक्कतें हो सकती है| जिसका खामियाजा ग्रामीण क्षेत्र के आम जनों को भुगतना पड़ सकता है|

    क्या कहते हैं जिप सदस्य:अंचलाधिकारी प्रखंड का एक प्रशासनिक का सबसे बड़ा पदाधिकारी होते हैं |कुंडहित में अंचलाधिकारी नित्यानं प्रसाद लगभग 6 महीना से पदस्थापित है|अभी तक उन्हें वाहन उपलब्ध नहीं होना एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है| वाहन उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्र भ्रमण करने सहित क्षेत्र की समस्याओं का निदान करने में असफल साबित होने से इनकार नहीं किया जा सकेगा| साथ ही साथ अभी कोरोना काल चल रहा है |इसमें पदाधिकारियों को फील्ड जाकर लोगों को टीका लेने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है |ऐसे में अंचलाधिकारी का वाहन नहीं होने से अंचलाधिकारी कैसे फील्ड में जाएंगे| जिला प्रशासन को शीघ्र ही कुंडहित सीओ को वाहन उपलब्ध कराना चाहिए| अगर शीघ्र उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो इस बात को बोर्ड की बैठक में रखी जाएगी|

    भजहरि मंडल ,जिला परिषद सदस्य, कुंडहित|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
    Next Article जिले में वहां चापाकल लगनी चाहिए जहां चापाकल की आवश्यकता है ,इसके लिए उपायुक्त को एक टीम बनाने की जरूरत: भाजपा जिला अध्यक्ष

    Related Posts

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    June 29, 2026

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    June 29, 2026

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में सोमवार को सरजामदा गुरुद्वारा सिख स्त्री का प्रधान बनने पर सुरजीत कौर और उनकी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर और महासचिव परमजीत कौर ने उन्हें यह सम्मान दिया और आशा व्यक्त की, कि अपना कार्यकाल वह सभी को साथ लेकर निभाएंगी और गुरु घर की सेवा में बढ़ चढ़ कर शामिल होंगी। सरबजीत कौर के साथ नवनीत कौर, जसपाल कौर और मंजीत कौर को भी ओढ़नी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरजामदा गुरुद्वारा के पिछले दिनों मनाए गए स्थापना दिवस के दौरान बीबी रविंद्र कौर अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकी थी। इसे लेकर सिख नौजवान सभा के सम्मान को बीबी सरबजीत कौर ने रविंद्र कौर को प्रदान किया। इस विशेष मौके पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.