Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 80वें स्वतंत्रता दिवस के निमंत्रण पत्रों पर सेवा तीर्थ भवन और धर्म चक्र की झलक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    80वें स्वतंत्रता दिवस के निमंत्रण पत्रों पर सेवा तीर्थ भवन और धर्म चक्र की झलक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    80वें स्वतंत्रता दिवस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: भाषा

    नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) लाल किले पर शनिवार को आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जारी निमंत्रण पत्रों पर नवनिर्मित ‘सेवा तीर्थ’ परिसर की तस्वीर प्रमुखता से दी गई ।

    80वें स्वतंत्रता दिवस के निमंत्रण पत्रों की खासियत

    इस परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और मंत्रिमंडल सचिवालय हैं।

    निमंत्रण पत्रों पर ‘धर्म चक्र’ भी दर्शाया गया है, जो ‘‘धर्मसंगत कर्तव्य की निरंतर गति और सतत निस्वार्थ कर्म’’ का प्रतीक है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में लाल किला परिसर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया।

    रक्षा मंत्रालय ने कहा था, ‘‘इस भव्य आयोजन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्ष की स्थायी विरासत को भी याद किया जाएगा और 2047 तक विकसित भारत की यात्रा को आगे बढ़ाने में ‘युवा शक्ति’ की ऊर्जा, आकांक्षाओं और महत्वपूर्ण योगदान का उत्सव मनाया जाएगा।’’

    एक पृष्ठ वाले मुद्रित निमंत्रण पत्र पर सेवा तीर्थ परिसर की तस्वीर है।

    रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी कई पृष्ठों वाले ई-निमंत्रण पत्र में बीच में सेवा तीर्थ परिसर की तस्वीर, ऊपर दाईं ओर ‘धर्म चक्र’ का प्रतीक और ऊपर बाईं ओर दीर्घा का नाम दिया गया है। इसमें मूल कर्तव्यों की सूची तथा ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह छंद अंग्रेजी और हिंदी में दिए गए हैं।

    इसके एक अन्य पृष्ठ पर तीन क्यूआर कोड दिए गए हैं। इनमें से एक को स्कैन कर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है, दूसरे को स्कैन कर ‘वंदे मातरम्’ सुना जा सकता है और तीसरे को स्कैन करने पर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का मार्ग, बैठने की व्यवस्था और यातायात संबंधी जानकारी मिलेगी।

    बैठने की दीर्घाओं के नाम झीलों पर

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बैठने की दीर्घाओं के नाम भारत की प्रमुख झीलों के नाम पर रखे गए हैं।

    इनमें बड़खल, भीमताल, चंद्रताल, चिलिका, दलपत सागर, डिमना, दूधसागर, हाफलोंग, हरिके, हुसैन सागर, कंवर, कांकरिया, कोलेरू, लोकटक, लोनार, पैंगोंग त्सो, पुलिकट, पुष्कर, रवींद्र सरोवर, रामगढ़ ताल, रुद्रसागर, सांख्य सागर, शांति सागर, वेम्बनाड और वुलर शामिल हैं।

    रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘‘वीआईपी संस्कृति समाप्त करने’’ के प्रयासों और जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करने के तहत 2026 के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ के किनारे बनी बैठने की दीर्घाओं के नाम नदियों के नाम पर रखे गए थे।

    सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटिश काल में बने नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के पास निर्मित सेवा तीर्थ परिसर का 13 फरवरी को उद्घाटन किया था। इस नए परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और मंत्रिमंडल सचिवालय हैं।

    मोदी ने नए परिसर में सेवा तीर्थ की पट्टिका का भी अनावरण किया था। परिसर की दीवार पर इसका नाम देवनागरी लिपि में अंकित है।

    अधिक जानकारी के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

    धर्म चक्र लाल किला सेवा तीर्थ स्वतंत्रता दिवस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article80वें स्वतंत्रता दिवस के निमंत्रण पत्रों पर सेवा तीर्थ और धर्म चक्र की झलक
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस संबोधन 75 मिनट में समाप्त चार वर्षों में सबसे छोटा

    Related Posts

    सोना देवी विश्वविद्यालय में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा- राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलें

    August 15, 2026

    मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा

    August 15, 2026

    *शान से लहराया तिरंगा🇮🇳, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने किया झंडारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का किया निरीक्षण*

    August 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी विश्वविद्यालय में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा- राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलें

    मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा

    *शान से लहराया तिरंगा🇮🇳, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने किया झंडारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का किया निरीक्षण*

    प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से किया ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान, जानें 7 प्रमुख शक्तियां

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान किया: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से सात शक्तियों का खाका

    प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान किया, जानें सातों शक्तियां

    प्रधानमंत्री मोदी ने नशा मुक्त युवा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया

    प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर 75 मिनट का संबोधन: चार वर्षों में सबसे छोटा भाषण

    प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस संबोधन 75 मिनट में समाप्त चार वर्षों में सबसे छोटा

    80वें स्वतंत्रता दिवस के निमंत्रण पत्रों पर सेवा तीर्थ भवन और धर्म चक्र की झलक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.