Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुण्यतिथि पर श्रद्धाभाव से याद किये गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा जमशेदपुर महानगर दी श्रद्धांजलि
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    पुण्यतिथि पर श्रद्धाभाव से याद किये गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा जमशेदपुर महानगर दी श्रद्धांजलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुण्यतिथि पर श्रद्धाभाव से याद किये गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा जमशेदपुर महानगर दी श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के प्रेरणापुंज स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मंगलवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव के अगुवाई में मनाई गई। इस दौरान अटल जी का भावपूर्ण स्मरण कर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रदासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

    इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा कि अटल जी जैसे व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं।

    देशनिर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने देश की अखंडता को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। उनके आदर्शों पर चलकर भाजपा देश को तरक्की और उन्नति की राह पर ले जा रही है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश का निर्माण भी अटल जी की देन है। दशकों तक चले आंदोलन के बाद उनके अटल इरादों के कारण झारखंड अस्तित्व में आया। उनका राजनीतिक जीवन दर्शन, सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिस विचारधारा के साथ कार्य किया, उनका अनुसरण कर हमें निरंतर आगे बढ़ना है।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बिनोद कुमार सिंह, मनी मोहंती, धर्मेन्द्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, सुरेश शर्मा, बिनोद राय, पवन सिंह, संजय सिंह, चंचल चक्रवर्ती, त्रिदेव चट्टराज, अमरजीत सिंह राजा, मनोज वाजपेयी, गणेश मुंडा, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रदासुमन अर्पित किया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article 76वें स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विभिन्न स्थानों पर किया झंडोत्तोलन, कहा – व्यक्तिगत आजादी और सामाजिक दायित्व के बीच संतुलन बनाकर बनें जिम्मेदार नागरिक
    Next Article अमिताभ चौधरी के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.