Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आक्रोश प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद जयंत सिन्हा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी व अन्य वरीय नेतागण होंगे शामिल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    आक्रोश प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद जयंत सिन्हा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी व अन्य वरीय नेतागण होंगे शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत सरकार की विफलता और वादाखिलाफी पर भाजपा का उपायुक्त कार्यालय पर शुक्रवार को आक्रोश प्रदर्शन, आक्रोश प्रदर्शन की सभी तैयारी हुई पूरी, शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

     

     

    ■ आक्रोश प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद जयंत सिन्हा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी व अन्य वरीय नेतागण होंगे शामिल

     

     

     

    जमशेदपुर। हेमंत सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, अराजकता, तुष्टिकरण, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त विधि व्यवस्था और खनिज संपदाओं की खुली लूट जैसे मुद्दे को लेकर भाजपा शुक्रवार को विशाल आक्रोश प्रदर्शन करेगी। आक्रोश प्रदर्शन की सफलता और तैयारियों के निमित्त

     

     

    गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक ली। साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने आक्रोश प्रदर्शन की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के दौरान कई आवश्यक चर्चा कर प्रदर्शन को पूर्ण रूप से सफल बनाने की दिशा में विस्तृत वार्ता की गई। शुक्रवार को प्रस्तावित आक्रोश प्रदर्शन को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि हेमंत सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं व आमजनों में आक्रोश व्याप्त है। कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से साकची नेताजी सुभाष (आम बागान) मैदान में जुटेंगे। जहां से जुलूस की शक्ल में बैनर, पोस्टर, तख्ती के संग उपायुक्त कार्यालय का कूच करेंगे।

     

     

    उन्होंने बताया कि आक्रोश-प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन हेतु प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू जी एवं प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा मुख्य रूप से शामिल होंगे।

     

     

    बैठक में सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार, अभिमन्यु सिंह चौहान, पीके करूवा उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकल का प्रदर्शन विशाल एवं ऐतिहासिक होगा:सांसद बिद्युत बरण महतो
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दिल्ली में आयोजित झारखण्ड राज्य दिवस समारोह में शामिल हुए, कलाकारों का हौसला बढ़ाया

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.