Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दिल्ली में आयोजित झारखण्ड राज्य दिवस समारोह में शामिल हुए, कलाकारों का हौसला बढ़ाया
    Breaking News Business Headlines कारोबार जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दिल्ली में आयोजित झारखण्ड राज्य दिवस समारोह में शामिल हुए, कलाकारों का हौसला बढ़ाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मंत्रमुग्ध कर गया झारखण्ड का पारम्परिक कला

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दिल्ली में आयोजित झारखण्ड राज्य दिवस समारोह में शामिल हुए, कलाकारों का हौसला बढ़ाया

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखण्ड पार्टनर स्टेट के तौर पर शामिल होकर एक अमिट छाप छोड़ा

    जिस प्रगति मैदान में वर्षों पहले पढ़ाई के दौरान आया था, आज अतिथि के रूप में आया हूं झारखण्ड एक खूबसूरत प्रदेश है, आप सभी का हार्दिक स्वागत: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    रांची/दिल्ली

    देशवासी झारखण्ड आएं। झारखण्ड में आप सभी का स्वागत है। यहां आकर देखिए झारखण्ड कितना खूबसूरत है और यह आगे बढ़ने की क्षमता रखता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस राज्य जब आप आएंगे तब यहां की धरा आपका दिल मोह लेगी। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में आयोजित झारखण्ड दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

    *झारखण्ड के लोग अपनी अलग पहचान बना रहें हैं*

    मुख्यमंत्री ने कहा यह झारखण्ड के लिए गौरव की बात है। आज झारखण्ड के आदिवासी और मूलवासी शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने में लगे हैं और आज जहां हर जगह एक प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी है। हर किसी में अपनी क्षमता और हुनर है,

     

     

    जिसके बल पर वह अपनी पहचान बनाता है, जिस प्रगति मैदान में वर्षों पहले पढ़ाई के दौरान आया था, आज वहां अतिथि के रूप में आया हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड के जिस परिवार को दो वक्त का भोजन सही से नहीं मिल पाता था, उस परिवार के बच्चे खेल में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। आज उन सभी हुनरमंद बच्चों को वर्तमान सरकार तराशने में लगी है और आने वाली पीढ़ी को उनके लिए बेहतर मार्ग प्रशस्त करने के लिए रोज नए सोच के साथ देश के सामने आ रही है।

     

    कलाकारों का हौसला बढ़ाया

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में आयोजित झारखण्ड दिवस समारोह में पाईका, पंच-परगनिया, मुण्डारी, मानभूम छऊ, नागपुरी नृत्य के माध्यम से झारखण्ड के कलाकारों ने सबका मन मोहा। एक ओर जहां कलाकारों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, वहीं झारखण्ड के मुख्यमंत्री उनके बीच पहुंच कर उनकी हौसला अफजाई की।

    झारखण्ड के स्टॉल का किया अवलोकन

    झारखण्ड दिवस समारोह में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में झारखण्ड पवेलियन का परिभ्रमण किया और मेले में भाग लेने वाले झारखण्ड के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने मेले में पलाश, झारक्राफ्ट, खादी, कृषि, पशुपालन विभाग का जैविक कृषि का स्टाल, वन विभाग का स्टाल, ऊर्जा विभाग का जरेडा स्टाल, लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के स्टाल में विशेष रूची दिखाई।

     

    मुख्यमंत्री के साथ, मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक श्री दिनेश विलियम मरांडी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, उद्योग सचिव वंदना दाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे एवं अन्य उपस्थित थे। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखण्ड पार्टनर स्टेट के तौर पर शामिल होकर एक अमिट छाप छोड़ा है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआक्रोश प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद जयंत सिन्हा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी व अन्य वरीय नेतागण होंगे शामिल
    Next Article झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च अभियान में मिली बड़ी सफलता

    Related Posts

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    July 4, 2026

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    July 4, 2026

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.