Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे!
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे!

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे!

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    सरयू राय ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, चांडिल नहर की बदहाली पर उठाए सवाल

    रांची/जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना की चांडिल बाँयी मुख्य नहर और उसकी वितरण प्रणाली की जर्जर स्थिति को लेकर झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है।

    उन्होंने जल संसाधन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उद्योगों से सैकड़ों करोड़ रुपये का राजस्व लेने वाली सरकार किसानों के हितों की पूरी तरह उपेक्षा कर रही है।

    सरयू राय ने कहा कि 128 किलोमीटर लंबी चांडिल बाँयी मुख्य नहर का निर्माण करीब 30 वर्ष पहले हुआ था, लेकिन इसके बाद आज तक नहर और उसकी वितरणियों की समुचित मरम्मत एवं सम्पोषण नहीं कराया गया। नतीजतन नहर की सिंचाई क्षमता लगातार घटती जा रही है और हजारों किसान इसका खामियाजा भुगत रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि नहर के 80 प्रतिशत से अधिक हिस्से में झाड़ियां उग आई हैं, भारी मात्रा में गाद (सिल्ट) जमा है और कई स्थानों पर नहर के तटबंध क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो खरीफ सीजन में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

    सरयू राय ने सरकार पर सबसे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि स्वर्णरेखा परियोजना का पानी उद्योगों को बेचा जा रहा है और इससे सरकार को भारी राजस्व मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि केवल टाटा स्टील से ही सरकार को हर वर्ष 700 करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है, लेकिन इस राजस्व का उपयोग नहरों की मरम्मत और किसानों को सिंचाई सुविधा देने में नहीं किया जा रहा। उन्होंने इसे क्षेत्र के किसानों के साथ “अन्याय” बताया।

    उन्होंने पत्र में कहा कि मौसम विभाग ने इस वर्ष सामान्य से कमजोर मानसून की आशंका जताई है। ऐसे में किसानों की सिंचाई की निर्भरता स्वर्णरेखा परियोजना पर और बढ़ जाएगी। इसलिए सरकार को तत्काल कार्रवाई करते हुए नहरों की मरम्मत करानी चाहिए।

    सरयू राय ने मांग की है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में चांडिल बाँयी मुख्य नहर की पूरी 128 किलोमीटर लंबाई और उसकी वितरण प्रणाली की मरम्मत एवं सम्पोषण के लिए विशेष बजटीय प्रावधान कर तत्काल कार्य शुरू कराया जाए, ताकि खरीफ और रबी दोनों मौसम में किसानों को निर्बाध सिंचाई सुविधा मिल सके।

    उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि उद्योगों से मिलने वाले करोड़ों रुपये के बावजूद किसानों को पानी नहीं मिलता है, तो यह सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश घटना सीसीटीवी में कैद।
    Next Article मानगो-उलीडीह में नौ दुकानों में चोरी के विरोध में जदयू ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    रामगढ़ शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा लगभग पूरा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, हथियार और लूटे गए आभूषण बरामद।

    July 13, 2026

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    July 13, 2026

    मानगो-उलीडीह में नौ दुकानों में चोरी के विरोध में जदयू ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा लगभग पूरा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, हथियार और लूटे गए आभूषण बरामद।

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    मानगो-उलीडीह में नौ दुकानों में चोरी के विरोध में जदयू ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे!

    गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश घटना सीसीटीवी में कैद।

    गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश घटना सीसीटीवी में कैद।

    एसएस कॉलेज चास में भ्रष्टाचार के आरोपों पर छात्रों का हंगामा, सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा

    बोकारो में अपराधी बेलगाम: दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

    वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का पुलिस से इन्काउन्टर,आरोपी ने पुलिस ने टीम पर किया फायर,जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनो पैर में लगी गोली।

    सावन संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा साहिब में 16 जुलाई को सजेगा भव्य विशेष कीर्तन दरबार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.