Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना या शिकायत पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें पदाधिकारी- उपायुक्त
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना या शिकायत पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें पदाधिकारी- उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सप्ताहिक जनता मिलन में फरियादियों से मिले उपायुक्त , फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो त्वरित समाधान के दिए निदेश

    विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना या शिकायत पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें पदाधिकारी- उपायुक्त

    समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में आज शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 70-80 फरियादि अपनी समस्याओं को लेकर जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के पास पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त कोविड मानको का अनुपालन सुनिश्चित कर आवेदन के माध्यम से बारी-बारी से लोगो की समस्याओं से अवगत हुए। बताते चले की कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान भी हुआ तो वहीं अन्य प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण के लिए उसे संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदन हसतांत्रित किया गया।

    ज्ञात हो कि आज आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, अंचल कार्यालय सम्बन्धित मामले, स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, समेत कई विभाग से संबंधित मामलो से उपायुक्त को अवगत हुए। उक्त मामलो के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को दूरभाष के माध्यम एवं कई विभाग को आवेदन हस्तांतरित करते हुए उक्त मामलो में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए।

    आज आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम मे गम्हरिया प्रखंड के सिंगपुर निवासी एक पिता बेटी के हार्ट की समस्या के समाधान को लेकर उपायुक्त से मिले, उन्होंने बताया कि बेटी को हार्ट की समस्या है जिसके उपचार के लिए डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन की सलाह दी गई है, उन्होंने कहा महोदय मेरे पास इतने पैसे नहीं है कि मैं अपनी बेटी का ऑपरेशन करा सकूं कृपया सहयोग प्रदान किया जाए। उक्त मामले पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए उपायुक्त ने सिविल सर्जन को कार्यालय कक्ष में बुलाकर कार्तिकेश्वर जी से मिलवाया। उनके समस्या से सिविल सर्जन को अवगत कराते हुए तत्काल बेटी को चिकित्सीय सहायता प्रदान करने एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने परियोजना निदेशक ITDA को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी सहायता योजना का लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन हस्तांतरित किया।

    मौक़े पर उपायुक्त के अलवा अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, गोपनीय शाखा प्रभारी श्री रवि कुमारतथा SMPO श्री नंदन उपाध्याय उपस्थित रहे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद श्री पी. चिदंबरम से शिष्टाचार मुलाकात की
    Next Article बीडीओ श्रीमान मरांडी के निर्देश पर मुखिया एवं जल सहियाओं का एक “स्वच्छता ही सेवा” कार्यशाला का हुआ आयोजन

    Related Posts

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    July 5, 2026

    बड़बिल के मटकमबेड़ा उच्च विद्यालय मे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    July 5, 2026

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    बड़बिल के मटकमबेड़ा उच्च विद्यालय मे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.