वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का पुलिस से इन्काउन्टर,आरोपी ने पुलिस ने टीम पर किया फायर,जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनो पैर में लगी गोली।
राष्ट्र संवाद संवादाता
वैशाली में हाफ एनकाउंटर,आरोपी के दोनों पैर में लगी गोली।
वैशाली बीते कल बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में आर्मी जवान और उनके पिता की गोली मार कर हत्या करने के मुख्य आरोपी जगदीश राय का पुलिस से मुठभेड़ हो गया जिसमें आरोपी के दो गोली पैर में लगी है जबकि आरोपी ने भी पुलिस टीम पर दो गोली चलाई जिसमें दोनो गोली पुलिस गाड़ी के शीशे पर लगी है।घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र से तीन चार किलोमीटर दूर उस वक्त हुआ जब पुलिस आरोपी जगदीश राय को गिरफ्तार करने पहुंची थी तभी आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने घायल आरोपी और पुलिस गाड़ी को देखा जिसके बाद उन्होंने बताया कि घायल आरोपी की हालत सामान्य है और उसके दोनो पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है।उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस गाड़ी पर भी फायरिंग की है हालांकि इसमें किसी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी को गोली नहीं लगी है। लिहाजा डबल मर्डर के 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने जिस तरह से आरोपी का हाफ इनकाउंटर किया है वह दर्शाता है कि बिहार में अपराध करने वालो का यही हाल होना है।

