Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गा पूजा नजदीक, फिर भी यूसिल कॉलोनी में गंदगी का अंबार – ठेकेदार-अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दुर्गा पूजा नजदीक, फिर भी यूसिल कॉलोनी में गंदगी का अंबार – ठेकेदार-अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुर्गा पूजा नजदीक, फिर भी यूसिल कॉलोनी में गंदगी का अंबार – ठेकेदार-अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : दुर्गा पूजा नजदीक आ चुकी है, लेकिन यूसिल कॉलोनी की स्थिति लगातार बदतर बनी हुई है। कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी का अंबार, जाम नालियां, उगी हुई झाड़ियां और बदबू ने रहने वालों का जीना मुश्किल कर दिया है। साफ-सफाई के नाम पर ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से यूसिल प्रबंधन को चूना लगाने का आरोप लग रहा है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि संपदा विभाग के मार्फत सफाई का जिम्मा ठेकेदार को दिया गया है, लेकिन काम धरातल पर नजर नहीं आता। इसके बावजूद ठेकेदार का बिल पास हो जाता है। वहीं, अधिकारियों पर आरोप है कि वे ट्रांसफर रोकने के लिए अवैध उगाही कर रहे हैं।

    कर्मचारियों का आरोप है कि संपदा विभाग के अधिकारी दिलीप कुमार मंडल के 20 सालों के कार्यकाल में कॉलोनी की स्थिति चौपट हो चुकी है। भाजपा युवा मोर्चा नेता विक्रम सिंह ने उनके कार्यकाल की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि टेंडर के अनुसार काम नहीं हो रहा और विभागीय मिलीभगत से भ्रष्टाचार चरम पर है।

    भ्रष्टाचार का उदाहरण देते हुए लोगों ने बताया कि 2 करोड़ रुपये की लागत से चारदीवारी का निर्माण कराया गया था, लेकिन कमजोर नींव के कारण मंदिर के सामने की दीवार गिर गई। यह निर्माण भी ठेकेदार मनोरंजन सिंह द्वारा कराया गया था। आरोप है कि अधिकारी कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को ही ठेका दिलाते हैं और इन्हें “लक्ष्मी पुत्र” कहकर पुकारा जाता है।

    यूसिल कॉलोनी में स्कूल और सुरक्षा चौकियों के पास भी गंदगी का ढेर रहता है, जिससे बच्चों और परिवारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय कर्मियों का कहना है कि जब तक संपदा विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल नहीं किया जाएगा और दिलीप कुमार मंडल को पद से नहीं हटाया जाएगा, तब तक कॉलोनी की दुर्दशा दूर होना मुश्किल है।

    दुर्गा पूजा नजदीक फिर भी यूसिल कॉलोनी में गंदगी का अंबार – ठेकेदार-अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोमो रेलवे जंक्शन से मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड ठगी कांड के फरार दंपति गिरफ्तार
    Next Article गोविंदपुर जलापूर्ति योजना में अनियमितताओं पर जनप्रतिनिधियों आक्रोश जुस्को को जिम्मेदारी सौंपने की मांग

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.