Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धर्मेंद्र सोनकर के प्रयासों से टाटा स्टील ने ठेका मजदूर को लीक से हटकर दिया मुआवजा।
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धर्मेंद्र सोनकर के प्रयासों से टाटा स्टील ने ठेका मजदूर को लीक से हटकर दिया मुआवजा।

    Aman KumarBy Aman KumarJune 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धर्मेंद्र सोनकर के प्रयासों से टाटा स्टील ने ठेका मजदूर को लीक से हटकर दिया मुआवजा।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    विगत 16 जून को टाटा स्टील वर्क्स के भीतर कोल वैगन सेक्शन में सासाराम, बिहार के रहने वाले 34 वर्षीय पॉइंट्समैन सुनील कुमार सिंह की कथित तौर पर ट्रेन के चपेट में आकर मौत हो जाती है।

    ध्यातव्य है कि सुनील कुमार सिंह टी एंड एम सर्विसेज कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई द्वारा टाटा स्टील के वेंडर मेसर्स राइट्स लिमिटेड के लिए नियुक्त किए गए थे और मृतक की वर्तमान नियुक्ति टाटा स्टील, जमशेदपुर में ही थी।

    चूंकि मृतक टाटा स्टील के वेंडर का कर्मचारी था, इसलिए मृतक के परिवार की तरफ से प्रबंधन के साथ शुरुआती वार्ता में अधिकारियों का रवैया बहुत सकारात्मक नहीं था और मुआवजे पर ठोस सहमति नहीं बन पा रहीं थी। टाटा स्टील, मृतक के आश्रित को अगले 26 सालों तक महीने में मिलनेवाली पेंशन के अलावा कुछ भी अतिरिक्त देने को तैयार नहीं थी।

    कोई सहमति नहीं बन पाने की स्थिति में मृतक के परिवार वालों ने कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर से संपर्क साधा एवं मदद की गुहार लगाई। मामले में धर्मेंद्र सोनकर के आते ही प्रबंधन से नए स्तर पर वार्ता शुरू हुई। प्रबंधन को यह स्पष्ट कर दिया गया कि चूंकि मृतक की मौत टाटा स्टील के कार्यस्थल पर हुई है इसलिए तथाकथित तकनीकी पहलुओं पर वक्त बर्बाद करने के बजाय मानवीयता के आधार पर टाटा स्टील को आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए और जब तक कि इसपर सहमति नहीं बनती है तब तक परिवार मृत शरीर को क्लेम नहीं करेगी और दाह संस्कार नहीं होगा।

    अंततः आज प्रबंधन को परिवार की तरफ से वार्ता का सूत्र संभालें धर्मेंद्र सोनकर तथा परिवार की जायज़ मांगों के सामने झुकना पड़ा एवं पीड़ित परिवार को स्थाई समाधान के साथ साथ तत्काल राहत के तौर पर 7 लाख एवं इंश्योरेंस के 2.5 लाख को मिलकर तकरीबन 10 लाख की राशि पर प्रबंधन ने अपनी सहमति दे दी। साथ ही साथ मृतक के आश्रितों को मृतक की नौकरी के बचें हुए 26 सालों तक हर महीने लगभग 35 हजार की राशि भी मिलती रहेगी जो कि कुल मिलाकर तकरीबन सवा करोड़ की राशि बनती है।

    ये हकीकत है कि मुआवजे की कोई भी राशि मृतक को वापस नहीं ला सकती पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के प्रयासों से पीड़ित परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने का एक मजबूत आधार मिल गया। मृतक का पूरा पीड़ित परिवार धर्मेंद्र सोनकर की निस्वार्थ भावना से की गई इस मदद के प्रति कृतज्ञ दिखा।

    धर्मेंद्र सोनकर के प्रयासों से टाटा स्टील ने ठेका मजदूर को लीक से हटकर दिया मुआवजा।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग में आदिवासी समाज के बीच 25 फलदार पौधे एवं 50 बीज बॉल का वितरण किया
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.