Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक

    Aman KumarBy Aman KumarJune 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक

    वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम एवं घाटशिला एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई । वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। बैठक में सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर विमर्श किया गया ।

    उपायुक्त द्वारा हिट एंड रन के लंबित 27 मामलों पर प्रभावित परिवारों को 90 दिनों के भीतर मुआवजा का भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सड़क सुरक्षा टीम को दिया गया । उन्होने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डेथ सर्टिफिकेट या अन्य कागजात आदि के लिए पीड़ित परिजनों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े इसके लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर टाइम बाउंड कार्य करें।

    बैठक में दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने, सड़क दुर्घटना के घायलों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले गुड समारिटन को प्रोत्साहित करने हेतु भी निर्देशित किया गया । गुड समारिटन को 5 हजार रू तक प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है, गुड समारिटन को कानूनी कार्रवाई से अलग रखा जाता है, इसकी भी जानकारी जनसाधारण तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया ।

    सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में हाईवे किनारे पार्किंग, गलत साइड में ड्राइविंग व ओवरस्पीड प्रमुख कारण पाया गया । सभी दुर्घटनास्थलों की क्रमवार समीक्षा कर एहतियातन कदम उठाये जाने का निदेश एनएचएआई एवं पथ निर्माण के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। घूमावदार या अंधा मोड़ के समीप मिरर लगाने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर, स्लाइडिंग बैरियर लगाने की बात कही गई ताकि वाहनों की गति धीमी होने से दुर्घटनाओं में कमी आए । मई माह में घटित 29 सड़क दुर्घटनाओं में 24 लोगों की मृत्यु एवं 12 व्यक्ति घायल हुए। वरीय पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, हाईवे में सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय जरूर किए जायें जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हो ।

    312 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, करीब 22 लाख रू. जुर्माना वसूला गया*

    मई माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 312 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया । वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत यातायात नियमों के उल्लंघन के अन्य मामलों में लगभग 22 लाख रू. जुर्माने की वसूली की गई । 3346 नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाये गए जिनमें 2842 पुरूष एवं 504 महिलाएं हैं ।

    बैठक में डीटीओ श्री धनंजय, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण श्री दीपक सहाय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, डीएसपी श्री भोला प्रसाद, डीएसपी ट्रैफिक,टाटा स्टील व जुस्को के प्रतिनिधि तथा बस एसोसिएशन के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधर्मेंद्र सोनकर के प्रयासों से टाटा स्टील ने ठेका मजदूर को लीक से हटकर दिया मुआवजा।
    Next Article कराईकेला हाई स्कूल की पूर्व प्रधानाध्यापक गौरी शंकर दीक्षित का निधन, शोक की लहर

    Related Posts

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    September 9, 2026

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    September 9, 2026

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    वर्दी की असली पहचान जनता का भरोसा

    जिंदल फाउंडेशन ने 10 OPSC सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

    चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने किया प्रसिद्ध चुंदरू धाम का निरीक्षण

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में विस्तार और मजबूती पर मंथन

    एसपी के सख्ती के बाद भी क्या बागडेहरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव का खेल चलता रहेगा?

    गरीब युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, दो पीड़िताएं रेस्क्यू

    आत्महत्या: कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.