कराईकेला हाई स्कूल की पूर्व प्रधानाध्यापक गौरी शंकर दीक्षित का निधन, शोक की लहर
राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर / कराईकेला हाई स्कूल के संस्थापक सदस्य और पूर्व हेडमास्टर गौरीशंकर दीक्षित का निधन हो गया है।
उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित उत्कल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। 16 जून 2025 की रात को वे 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खःबर से केरा- कराईकेला क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका पैतृक गांव चक्रधरपुर के बाईपीड गांव में 17 जून को उनका अंतिम संस्कार किया जा चुका है।
स्थापना काल से रिटायर तक रहे हेडमास्टर
“दीक्षित सार” मतलब एक ऐसा शख्सियत जिनके नाम मात्र से हजारों शिष्यों के मस्तक नत हो जाता है। ग्रामीण और बन्दगाव घाटी नीचे के पिछडे इलाके के वे शैक्षिक माइलस्टोन रहे। साल 1971 के दशक में वे और कराईकेला इलाके के कई शिक्षा प्रेमियों ने कराईकेला स्कूल की नीवं रखी। उसी स्कूल को हाईस्कूल बनाया। उसके वे आजीवन हेडमास्टर रहे।
साल 2009 में उच्च विद्यालय कराईकेला से वे सेवानिवृत हुए थे। समाजिक,कृषि,साहित्य संस्कृति क्षेत्र में वे सक्रिय रहे। अपने जीवन काल में सदा ही शिक्षा को खास महत्व दिया। उनके ही प्रयास से कराईकेला इंटर कॉलेज का भी स्थापना हुआ। वह सदा ही लोगों को शिक्षित करने में अपनी संपूर्ण जिंदगी को न्योछावर कर दिया। दीक्षित सर,का पूरा परिवार इलाके में शिक्षा के लिये अनुकरणीय है। सर आप बार बार हजारों स्टूडेंट के दिलो में आयेंगे, आपका ज्ञान देश दुनिया मे आलोकित है। हम सभी आभार हैं…अश्रुपूर्ण श्रद्धा जंलि नमन

