Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली: बच्ची के साथ रेप और हत्याकांड मामले में परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी
    Uncategorized

    दिल्ली: बच्ची के साथ रेप और हत्याकांड मामले में परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. राजाधानी दिल्ली के कैंट इलाके स्थित पुराना नांगल गांव में कथित रूप से बलात्कार का शिकार हुई बच्ची के परिवार से मुलाकात करने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे हैं. खबर है कि आरोपियों ने बलात्कार के बाद बच्ची की हत्या कर दी थी. इसके अलावा परिवार ने यह भी आरोप लगाए हैं कि श्मशान में पुजारी ने बगैर उनकी सहमति के बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया और कह दिया कि मौत करंट लगने से हुई थी.मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से जानकारी दी गई है कि, बच्ची रविवार को शाम करीब 5:30 बजे श्मशान के वॉटर कूलर से ठंडा पानी लेने के लिए गर से निकली थी. शाम 6 बजे श्मशान के पुजारी राधे श्यान और पीड़ित बच्ची की मां के परिचय के 2-3 अन्य लोगों ने उन्हें श्मशान बुलाया और बच्ची का पार्थिव शरीर दिखाया. पुलिस ने जानकारी दी कि लोगों ने मां को बताया कि बच्ची की मौत वॉटर कूलर से पानी पीने के दौरान करंट लगने से हुई है. वहीं, मां का कहना है कि बच्ची की कलाई और कोहनी पर चोट के निशान थे और उसके होंठ नीले पड़ चुके थे.रिपोर्ट के अनुसार, पुजारी और अन्य लोगों ने बच्ची की मां से पुलिस को जानकारी नहीं देने के लिए कहा. उन्होंने मां से कहा कि इससे बात पोस्टमोर्टम तक पहुंचेगी, जहां बच्ची के अंगों को चुरा लिया जाएगा. इस दौरान बगैर मां की सहमति के बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया. अधिकारियों ने जानकारी दी कि इसके बाद महिला ने अपने पति को बुलाया. इसके बाद मौके पर करीब 200 गांव वाले एकत्र हो गए और पुलिस को जानकारी दी गई.इस मामले में सोमवार को राधे श्याम, कुलदीप, लक्ष्मी नारायण और सलीम नाम के चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. श्याम श्माशान में पुजारी है, जबकि, अन्य तीन लोग बच्ची की मां के परिचित हैं. बच्ची के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की मांग की है. साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा देने की अपील की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यूयॉर्क गवर्नर पर 11 महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप, राष्ट्रपति बोले- ‘उन्हें तुरंत पद से इस्तीफा देना चाहिए’
    Next Article इजरायल दौरे पर पहुंचे वायुसेना प्रमुख RKS भदौरिया, द्विपक्षीय आदान-प्रदान पर होगी चर्चा

    Related Posts

    बोर्ड बैठक पूर्व वर्तमान पार्षदों के साथ मेयर सुधा गुप्ता ने की बैठक

    August 17, 2026

    ।

    July 27, 2026

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अयोध्या से घूस लेने राजस्थान के सीकर पहुंचे 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रुपयों के साथ पकड़ा, हुए सस्पेंड

    मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    कोलकाता में बड़ा हादसा : पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत, 6 घायल, अब तक 80 का रेस्क्यू

    पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का विस्तार

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.