Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यूयॉर्क गवर्नर पर 11 महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप, राष्ट्रपति बोले- ‘उन्हें तुरंत पद से इस्तीफा देना चाहिए’
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    न्यूयॉर्क गवर्नर पर 11 महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप, राष्ट्रपति बोले- ‘उन्हें तुरंत पद से इस्तीफा देना चाहिए’

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यूयॉर्क. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो को पद से इस्तीफा देने को कहा है. दरअसल, राज्य के अटॉर्नी जनरल कार्यालय द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि न्यूयॉर्क गवर्नर ने राज्य कर्मचारियों समेत 11 महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया है. इस तरह एंड्रयू कुओमो ने राज्य और संघीय कानूनों को तोड़ा है. कुओमो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी से आते हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति ने मार्च में भी कहा था कि अगर आरोप सही हैं तो उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए.

    जो बाइडेन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्हें (एंड्रयू कुओमो) को इस्तीफा देना चाहिए.’ बाइडेन ने ये नहीं बताया कि अगर कुओमो पद छोड़ने से इनकार करते हैं तो क्या न्यूयॉर्क राज्य विधायिका को उनके ऊपर महाभियोग चलाना चाहिए. हालांकि, बाइडेन ने ये भी कहा कि उन्हें यकीन है कि कुओमो पर कुछ महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले निराधार भी हैं. मगर अटॉर्नी जनरल ने कह दिया है कि कुछ चीजें ऐसी थीं, जिन्हें नहीं होना चाहिए था. राजनीतिक रूप से राष्ट्रपति का बयान कुओमो के लिए बहुत बड़ी बात साबित हो सकती है. अगर कुओमो पद छोड़ते हैं तो वह गवर्नर के रूप में अपना लगातार तीन कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे.

    कुओमो को लेकर तैयार रिपोर्ट में क्या है?

    न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल लेटिटिआ जेम्स के कार्यालय द्वारा जारी इस रिपोर्ट में कुओमो द्वारा किए गए व्यवहार की जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि कुओमो महिलाओं को गलत तरीके से हाथ लगाते थे. इसके अलावा, कुओमो पर महिलाओं को किस करने, अभद्र कमेंट करने का भी आरोप है. रिपोर्ट को लेकर कुओमो ने 14 मिनट तक संबोधन किया और ज्यादातर वक्त वह इन बातों को लेकर कुछ कहने से बचते रहे. इससे एक बात तो स्पष्ट हो गई कि कुओमो पद पर बने रहने और दावों को नकारने की योजना बना रहे हैं. गर्वनर ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों को ट्रेंड करने के लिए एक यौन उत्पीड़न विशेषज्ञ को हायर करेंगे.

    एंड्रयू कुओमो ने अपनी सफाई में क्या कहा?

    गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने कहा, जो पेश किया जा रहा है, उससे फैक्ट्स बिल्कुल अलग है. मैं चाहता हूं कि आप सीधे मुझसे यह जान लें कि मैंने कभी किसी को अनुचित तरीके से छुआ या गलत तरीके से यौन संबंध नहीं बनाए. मेरी उम्र 63 साल है. मैंने अपना पूरा वयस्क जीवन सार्वजनिक रूप से जिया है. उन्होंने कहा, जैसा मुझे दिखाया जा रहा है, मैं बिल्कुल वैसा नहीं हूं. एक समय कुओमो ने एक तस्वीर दिखाई, जिसमें उन्हें प्रसिद्ध राजनेताओं को गले लगाते और किस करते देखा गया. इस पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसा सबके साथ करता हूं. लोगों को जोक सुनाता हूं. कुओमो बाइडेन के सहयोगी भी हैं और फरवरी में व्हाइट हाउस उनसे मिलने भी गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटोक्यो ओलंपिक: भारत के दो रेसलर दीपक और रवि सेमीफाइनल में
    Next Article दिल्ली: बच्ची के साथ रेप और हत्याकांड मामले में परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.