Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इजरायल दौरे पर पहुंचे वायुसेना प्रमुख RKS भदौरिया, द्विपक्षीय आदान-प्रदान पर होगी चर्चा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इजरायल दौरे पर पहुंचे वायुसेना प्रमुख RKS भदौरिया, द्विपक्षीय आदान-प्रदान पर होगी चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत के एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया तीन अगस्त को इजरायल पहुंचे. वायुसेना प्रमुख इजरायली एयर फोर्स के कमांडर मेजर जनरल अमीकम नोर्किन के बुलावे पर इजरायल के आधिकारिक दौरे पर गए. इससे पहले, भारतीय वायुसेना प्रमुख शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर रवाना हुए. यह यात्रा भारत के खाड़ी देश के साथ बढ़ते रणनीतिक संबंधों का परिचायक रही.वहीं, वायुसेना प्रमुख की इजरायल यात्रा को लेकर भारतीय वायुसेना ने कहा, ‘सामरिक भागीदारों के रूप में भारत और इजरायल के बीच मजबूत और बहु-आयामी संबंध हैं. इसमें एक महत्वपूर्ण स्तंभ रक्षा सहयोग और सैन्य स्तर पर आदान-प्रदान है. भारत और इजरायल दोनों वायुसेनाओं के बीच द्विपक्षीय आदान-प्रदान की गहराई और दायरे में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा करेंगे.’ बता दें कि भारत और इजरायल के बीच काफी अच्छे संबंध हैं. ये संबंध रक्षा सहयोग से लेकर राजनयिक तक हैं. भारत इजरायल से उन्नत हथियारों को भी खरीदता रहता है.
    रक्षा सहयोग मजबूत करने के लिए UAE पहुंचे वायुसेना प्रमुख
    इससे पहले, एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे. इस यात्रा का मकसद भारत के खाड़ी देशों के साथ बढ़ते रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करना रहा. उनकी यह यात्रा सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की UAE की यात्रा के करीब आठ महीने बाद हुई. पिछले साल दिसंबर में नरवणे ने संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की छह दिवसीय यात्र की थी. किसी भी भारतीय सेना प्रमुख द्वारा दो महत्वपूर्ण खाड़ी देशों की अपनी तरह की यह पहली यात्रा थी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि भारतीय वायु सेना प्रमुख की संयुक्त अरब अमीरात की यह ‘सद्भावना यात्रा’ है और इससे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूती मिलेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली: बच्ची के साथ रेप और हत्याकांड मामले में परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी
    Next Article कोलकाता पॉर्न रैकेट मामले में अब ‘नैंसी भाभी’ का हीरो भी हुआ गिरफ्तार

    Related Posts

    अयोध्या से घूस लेने राजस्थान के सीकर पहुंचे 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रुपयों के साथ पकड़ा, हुए सस्पेंड

    August 19, 2026

    मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    August 19, 2026

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अयोध्या से घूस लेने राजस्थान के सीकर पहुंचे 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रुपयों के साथ पकड़ा, हुए सस्पेंड

    मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    कोलकाता में बड़ा हादसा : पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत, 6 घायल, अब तक 80 का रेस्क्यू

    पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का विस्तार

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.