Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एलजी से चर्चा के बाद इमाम बुखारी ने बदला फैसला, जामा मस्जिद में प्रवेश कर सकेंगी महिलाएं
    Breaking News Headlines

    एलजी से चर्चा के बाद इमाम बुखारी ने बदला फैसला, जामा मस्जिद में प्रवेश कर सकेंगी महिलाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. दिल्ली की जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद मचे बवाल के बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से कहा कि वह मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश को बंद न करें. उनकी बात को इमाम बुखारी ने स्वीकार कर लिया है. उन्होंने अपील की है कि यहां आने वाले मस्जिद का सम्मान और उसकी पवित्रता बनाए रखें.

     

    गौरतलब है कि दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी. मस्जिद प्रबंधन ने तीनों एंट्री गेट पर एक नोटिस बोर्ड लगा दिया था और उसमें लिखा था कि जामा मस्जिद में लड़कियों का अकेले दाखिल होना मना है. इसका आशय था कि लड़की के साथ अगर कोई पुरुष अभिभावक नहीं है, तो उन्हें मस्जिद में प्रवेश नहीं मिलेगा.

     

    जिसके बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी जामा मस्जिद प्रबंधन के इस फैसले की आलोचना की थी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फैसला बिलकुल गलत है. जितना हक एक पुरुष को इबादत का है, उतना ही एक महिला को भी. मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं. इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है.

     

    जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा था कि नमाज पढऩे के लिए आने वाली महिलाओं को नहीं रोका जाएगा. उन्होंने कहा था कि ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि लड़कियां अपने प्रेमियों के साथ मस्जिद में आती हैं. अगर कोई महिला जामा मस्जिद आना चाहती है, तो उसे परिवार या पति के साथ आना होगा. अगर नमाज पढऩे के खातिर आती है तो उसे नहीं रोका जाएगा. जामा मस्जिद के पीआरओ सबीउल्लाह खान ने कहा था कि महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित नहीं है. जब लड़कियां अकेले आती हैं, तो अनुचित हरकतें करती हैं, वीडियो शूट करती हैं. इसे रोकने के लिए बैन है. परिवारों व विवाहित जोड़ों पर कोई प्रतिबंध नहीं है.

     

    धार्मिक स्थलों को अनुपयुक्त बैठक बिंदु बनाना नहीं चाहिए. इसलिए प्रतिबंध है. ज्यादातर मुस्लिम धर्मगुरुओं के अनुसार इबादत को लेकर इस्लाम महिला-पुरुष में कोई फर्क नहीं करता. महिलाओं को भी उसी तरह इबादत का हक है, जैसे पुरुषों को है. मक्का, मदीना और यरुशलम की अल अक्सा मस्जिद में भी महिलाओं की एंट्री बैन नहीं है. हालांकि भारत की कई मस्जिदों में महिलाओं की एंट्री बैन है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास
    Next Article लालू यादव के लड़के होने के अलावा नहीं है तेजस्वी यादव की कोई और पहचान: प्रशांत किशोर

    Related Posts

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    June 24, 2026

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.