Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लालू यादव के लड़के होने के अलावा नहीं है तेजस्वी यादव की कोई और पहचान: प्रशांत किशोर
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    लालू यादव के लड़के होने के अलावा नहीं है तेजस्वी यादव की कोई और पहचान: प्रशांत किशोर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. जनसुराज अभियान के तहत पूर्वी चंपारण पहुंचे प्रशांत किशोर ने एक बार फिर  नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है. प्रशांत किशोर ने कहा है बिहार के चाचा भतीजे की जोड़ी में से भतीजे की व्यक्तिगत पहचान केवल इतनी है की वे लालू यादव के बेटे हैं. इसके अलावे तेजस्वी यादव ने शिक्षा, खेलकूद या अन्य कोई सामाजिक कार्य या किसी भी क्षेत्र में ऐसा कोई काम नहीं किया जिसको नोटिस किया जाए. पीके ने कहा कि लालू यादव के लड़के होने के अलावा तेजस्वी यादव की कोई पहचान नहीं है.

     

    प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में पिछले तीस सालों से बारी- बारी से लालू यादव और नीतीश कुमार की सरकार है. इसके बाद बड़े भाई और छोटे भाई ने बिहार में यह धारणा बना दी है कि बिहार में इससे बेहतर कुछ हो नहीं सकता है. प्रशांत किशोर राजनीतिक पार्टी बनाने से पहले जनसुराज अभियान के तहत पद यात्रा पर हैं वह 54वें दिन पूर्वी चंपारण पहुंचे हैं. यहां उन्होंने नीतीश कुमार के फिर पाला बदलने की बात कही. पीके ने कहा कि 2015 में नीतीश कुमार ने सदन में कहा था कि मैं मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा और 2 साल बाद बिना वजह बीजेपी के साथ चले गए.

     

    प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर बिहार में राजनीतिक परिस्थितियां बदली तो नीतीश कुमार को बदलने में देर नहीं लगेगी. अभी भी इसके लिए उन्होंने विकल्प बनाए रखा है. 2015-16 में जिस तरह अरुण जेटली थे. उस तरह ही वे हरिवंश नारायण सिंह के माध्यम से वे बीजेपी के संपर्क में हैं. नीतीश

    कुमार की बस एक ही प्राथमिकता है कि मैं मुख्यमंत्री बना रहा हूं, बाकी राज्य में जो चलता है वह चलता रहे. वह जिस जंगलराज को खत्म करने के नाम पर नीतीश कुमार यहां काम कर रहे हैं, उसी को फिर पीछे के दरवाजे से घुसाने की कोशिश कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएलजी से चर्चा के बाद इमाम बुखारी ने बदला फैसला, जामा मस्जिद में प्रवेश कर सकेंगी महिलाएं
    Next Article राजस्थान: पायलट का गहलोत पर हमला, बोले-सिर्फ माहौल बना रहे विधायकों का समर्थन नहीं

    Related Posts

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    June 24, 2026

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    June 24, 2026

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.