Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक दिसंबर से सऊदी अरब की यात्रा कर पाएंगे भारतीय, इन छह देशों से हटेगा बैन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    एक दिसंबर से सऊदी अरब की यात्रा कर पाएंगे भारतीय, इन छह देशों से हटेगा बैन

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अबू धाबी. कोरोना वायरस महामारी के कारण संयुक्त अरब अमीरात समेत कई खाड़ी और अन्य देशों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को इस समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच सऊदी अरब ने घोषणा की है कि वह भारत और पाकिस्तान सहित छह देशों के प्रवासियों पर यात्रा प्रतिबंध हटाएगा. अरब न्यूज ने बताया कि इन निर्देशों के तहत पूरी तरह से टीकाकरण वाले प्रवासियों को सीधे प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. साथ ही उन्‍हें देश में प्रवेश करने से पहले अपने देशों के बाहर 14 दिन क्‍वारंटीन में बिताने की जरूरत नहीं है.सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि बदलाव 1 दिसंबर की आधी रात 1 बजे से लागू होंगे. सऊदी अरब के आधारिक बयान के मुताबिक भारत, पाकिस्तान, ब्राजील, इंडोनेशिया, वियतनाम और मिस्र के यात्रियों को 14 दिन थर्ड कंट्री में क्वारंटीन किए बिना देश में प्रवेश करने की इजाजत दे दी गई है. मंत्रालय ने ये फैसला कोरोना से बने हालातों में सुधार को देखते हुए लिया है.हालांकि, मंत्रालय ने कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने और एतिहात बरतने पर जोर दिया है. बता दें भारत से बड़ी संख्या में हर रोज मुस्लमान धार्मिक यात्रा उमराह पर सऊदी अरब के मक्का और मदीना शहर जाते हैं.कोरोना के चलते 15 मार्च, 2020 को सऊदी अरब ने वायरस के प्रसार को रोकने में मदद करने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी थी. वहीं, 17 मई, 2021 को अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का निलंबन उन 20 देशों के लिए हटा जहां करोना का प्रभाव अधिक नहीं था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेगासस विवाद के बाद इजरायल 65 देशों को नहीं बेचेगा अपनी तकनीक
    Next Article फिर से बढ़ रहे कोरोना के मामले: 24 घंटे में सामने आए 10,549 नए केस, 488 लोगों की हुई मौत

    Related Posts

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    June 18, 2026

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.