Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेगासस विवाद के बाद इजरायल 65 देशों को नहीं बेचेगा अपनी तकनीक
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पेगासस विवाद के बाद इजरायल 65 देशों को नहीं बेचेगा अपनी तकनीक

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेल अवीव. NSO कंपनी के हैकिंग टूल को लेकर हुए विवाद के बाद इजरायल ने अपनी साइबर निर्यात नीति में बदलाव का फैसला किया है. अब इजरायल ने साइबर तकनीक खरीदने की अनुमति प्राप्त देशों की सूची में कटौती की है. इस बात की जानकारी इजरायली अखबार ने गुरुवार को दी है. NSO के खिलाफ एप्पल समेत बड़ी टेक कंपनियों ने मुकदमा दायर किया है. साथ ही NSO पर उनके ग्राहकों का डेटा भी जोखिम में डालने के आरोप लगाए हैं.रॉयटर्स ने इजरायल के अखबार के हवाले से लिखा है कि इजरायली साइबर टेक आयात करने वाले देशों की संख्या 102 से कम कर केवल 37 हो गई है. खबर है कि मैक्सिको, मोरक्को, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात पर तकनीक खरीदने पर रोक लगाई गई है. इस मामले पर इजरायल के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उन्होंने निर्यात लाइसेंस में दर्ज इस्तेमाल की शर्तों का उल्लंघन होने पर ‘उचित कदम’ उठाए हैं.
    जुलाई में कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने NSO के पेगासस टूल से जुड़ी खबरें दिखाई थीं. कहा गया था कि इसका इस्तेमाल पत्रकारों, सरकारी अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के फोन को हैक करने में किया जा रहा है. इसके बाद से ही इजरायल पर इस टूल के नियंत्रण को लेकर काफी दबाव था. इन रिपोर्ट्स के चलते इजरायल को अपनी साइबर एक्सपोर्ट नीति की समीक्षा करनी पड़ी.हालांकि, NSO ने किसी भी तरह के गलत काम की बात से इनकार किया था. कंपनी का कहना था कि उन्होंने इसे केवल सरकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बेचा था. साथ ही कंपनी ने इसे गलत इस्तेमाल से बचाने के लिए सुरक्षा उपाय करने की बात भी कही थी. इस महीने अमेरिकी अधिकारियों ने दुरुपयोग करने वाले सरकारों को स्पायवेयर बेचने के चलते NSO को ट्रेड ब्लैकलिस्ट कर दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू कश्मीर में LoC के पास सुरक्षाबलों ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर
    Next Article एक दिसंबर से सऊदी अरब की यात्रा कर पाएंगे भारतीय, इन छह देशों से हटेगा बैन

    Related Posts

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    April 26, 2026

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    April 26, 2026

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में कई घायल, बाइक फूंकी

    बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

    गायत्री परिवार का 63 वा रक्तदान शिविर संपन्न 

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.