Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में पिछले 24 घंटे में घटी कोरोना के नये मामलों की संख्या लेकिन बढ़ा मौत का आंकड़ा
    Breaking News Headlines

    देश में पिछले 24 घंटे में घटी कोरोना के नये मामलों की संख्या लेकिन बढ़ा मौत का आंकड़ा

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में हर दिन करीब 15 हजार नए कोरोना मामले दर्ज किए जा रहे हैं. सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 14,306 नए कोरोना केस आए और 443 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 18762 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 4899 एक्टिव केस कम हो गए.कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल तीन करोड़ 41 लाख 89 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 54 हजार 712 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अब तक 3 करोड़ 45 लाख 67 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या दो लाख से कम है. कुल 1 लाख 67 हजार 695 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,538 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 49 लाख 6 हजार 125 हो गई. इसके अलावा 363 रोगियों की मौत की पुष्टि के बाद मृतकों की तादाद 28,592 तक पहुंच गई है. शनिवार से 11,366 और लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 48,08,775 हो गई है. उपचाराधीन रोगियों की संख्या 77,363 है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 24 अक्टूबर तक देशभर में 102 करोड़ 27 लाख 12 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 12.30 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 60 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 12 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.17 फीसदी है. एक्टिव केस 0.51 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 12वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के कबायली इलाके में दो गुटों के बीच फायरिंग में 10 लोगों की मौत
    Next Article केंद्रीय मंत्री ने शाहरुख खान को दी सलाह, कहा- आर्यन को भेजें पुर्नवास केंद्र

    Related Posts

    साईं की रसोई ने बलिया प्रखंड के शिवनगर में चलाया बाढ़ राहत वितरण अभियान

    September 10, 2026

    अर्जुन महतो की 5 वर्षीय नतनी की मौत के बाद पिता को 4 लाख का चेक सौंपा

    September 10, 2026

    हिंदुओं में घटती जन्मदर भारत के लिए चिंता का विषय, जातियों में नहीं बंटे हिंदू समाज : अम्बरीष

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    सिदपा गांव में हंगामे को लेकर दो केस दर्ज, 42 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात आरोपी

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया, मानगो की दो प्रमुख सड़कों की मरम्मत को निविदा

    दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक, 12 सितंबर की आमसभा की तैयारियों पर बनी रूपरेखा

    युवा नेतृत्व कार्यक्रम के तहत युवाओं की प्रतिभा को सम्मान, खेल सामग्री वितरित

    साईं की रसोई ने बलिया प्रखंड के शिवनगर में चलाया बाढ़ राहत वितरण अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.