Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
    झारखंड

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    nizamBy nizamSeptember 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

     

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    बाली में 30वें इंटरनेशनल होम्योपैथिक सेमिनार में 85 चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बाली/रांची। इंडोनेशिया के बाली में 30वें इंटरनेशनल होम्योपैथिक चिकित्सा सेमिनार का आयोजन कैंट होम्योपैथिक फार्मास्युटिकल संस्थान की ओर से किया गया। सेमिनार में भारत, इंडोनेशिया समेत विभिन्न देशों के करीब 85 होम्योपैथिक चिकित्सकों ने हिस्सा लिया और जटिल एवं पुराने रोगों के उपचार व अनुसंधान पर अनुभव साझा किए।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंधक डॉ. सोमनाथ देव ने की। इस दौरान रांची के वरिष्ठ चिकित्सक, बीएयू के पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और यूएस पॉली क्लीनिक एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. यूएस वर्मा को होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

    डॉ. वर्मा ने चिकित्सा क्षेत्र में एलोपैथी और होम्योपैथी की भूमिका पर विचार रखते हुए कहा कि आपातकालीन एवं सर्जरी के मामलों में एलोपैथी महत्वपूर्ण है, जबकि होम्योपैथी का उपयोग पुराने और जटिल रोगों के उपचार में किया जा रहा है।

    इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने बिहार के डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. अर्चना कुमारी और डॉ. ब्रजेश कुमार को भी उत्कृष्ट चिकित्सक अवार्ड से सम्मानित किया। सेमिनार में भारत सहित कई देशों के चिकित्सकों ने भाग लिया। बाली से लौटने के क्रम में डॉ. वर्मा ने सिंगापुर और मलेशिया में भी होम्योपैथिक चिकित्सा के नए शोध और उपचार विषय पर व्याख्यान दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया
    Next Article खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    Related Posts

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    September 10, 2026

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    September 10, 2026

    सिदपा गांव में हंगामे को लेकर दो केस दर्ज, 42 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात आरोपी

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    सिदपा गांव में हंगामे को लेकर दो केस दर्ज, 42 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात आरोपी

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया, मानगो की दो प्रमुख सड़कों की मरम्मत को निविदा

    दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक, 12 सितंबर की आमसभा की तैयारियों पर बनी रूपरेखा

    युवा नेतृत्व कार्यक्रम के तहत युवाओं की प्रतिभा को सम्मान, खेल सामग्री वितरित

    साईं की रसोई ने बलिया प्रखंड के शिवनगर में चलाया बाढ़ राहत वितरण अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.