हिंदुओं में घटती जन्मदर भारत के लिए चिंता का विषय, जातियों में नहीं बंटे हिंदू समाज : अम्बरीष
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन मे विश्व हिन्दू परिषद का 62 वां स्थापना दिवस मनाया गया , कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विहिप केंद्रीय मंत्री और विशेष संपर्क प्रमुख माननीय अम्बरीष जी, झारखंड प्राँत अध्यक्ष माननीय चंद्रकांत रायपत जी, भारत सेवाश्रम संघ के पूजनीय स्वामी जी , विभाग मंत्री अरूण सिंह जी, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता जी , विभाग संगठन मंत्री गणेश विद्यार्थी जी और प्रांत मातृशक्ति बाल संस्कार केंद्र प्रमुख सविता सिंह जी के द्वारा हुआ , कार्यक्रम मे सभी को संबोधन करते हुए विहिप केंद्रीय मंत्री माननीय अम्बरीष जी ने सभागार मे उपस्थित सभी के बीच 1964 मे हुए विहिप के स्थापना का उद्देश्य हिंदू समाज की चुनौतियों को देखते हुए साधू संत समाज के आवाह्न पर हिंदू धर्म की पुनर्स्थापना हेतू हुआ, भारत के सदियों से अजेय हिंदू शक्ति से परिचय कराते हुए बताया कि दुनिया के हर कोने मे हिंदू शक्ति आज अपना परिचय दे रही है ,

जातियों मे बंटता हिन्दू समाज को एकजुट कर समरसता लाना हमारा कर्तव्य और हिंदूओं मे नया प्रचलन चल निकला है शादी देर से करना और बच्चे कम पैदा करना इससे हिंदूओं की घटता जनमदर चिंता का विषय इसमे बदलाव लाने के लिए हिंदूओं की मानसिकता मे बदलाव लाना आवश्यक और पाकिस्तान मे आज भी हिंदू है तो भारत मे बंटवारे के वक्त संपति ले जाकर नही बल्कि अपने साथ लेकर गये धर्म ग्रंथों की शक्ति के वजह से है, धर्मग्रंथों को हिंदू समाज महतव दे आने वाली पीढी को इसके पाठन का अभ्यास कराये , कार्यक्रम मे प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी, प्राँत के बजरंगदल सहसंयोजक जनार्दन पांडेय, गौ रक्षण एवं संवर्धन परिषद प्रमुख सुजीत साहू, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अवतार सिंह गांधी, बजरंगदल संयोजक मुन्ना दूबे, जिला मंत्री चंद्रिका भगत जी , सहमंत्री उत्तम कुमार दास, सहमंत्री भोला लोहार, सेवा प्रमुख जीतेंद्र प्रमाणिक जी , दुर्गावाहिनी संयोजिका मनु जी, मातृशक्ति एम भवानी, सभी प्रखंड के दायित्ववान सदस्यगण समेत सैकडों महिला और पुरुष उपस्थित रहे ।

