Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान के कबायली इलाके में दो गुटों के बीच फायरिंग में 10 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान के कबायली इलाके में दो गुटों के बीच फायरिंग में 10 लोगों की मौत

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेशावर. पाकिस्तान के कबायली इलाके में जंगल की जमीन पर कब्जे को लेकर दो प्रतिद्वंद्वी गुटों में लड़ाई हो गई. इन लोगों ने इस दौरान गोलीबारी भी की, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 घायल हुए हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है. ये घटना देश के पश्चिमोत्तर हिस्से में हुई है.अधिकारी ने बताया कि झड़प शनिवार को दोपहर बाद तब शुरू हुई जब सूबे की राजधानी पेशावर (Peshawar) से 251 किलोमीटर दूर खुर्रम जिले के तेरी मेगल गांव के रहने वाले गैदू कबीले के लोगों ने गांव में जलावन की लकड़ी चुन रहे पेवार कबीले के सदस्यों पर गोलियां चला दीं.अधिकारियों ने बताया कि खुर्रम जिले के ऊपरी सब डिवीजन में जंगल पर मालिकाना हक को लेकर दोनों कबीलों के बीच गत कुछ महीनों से तनाव चल रहा था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘चार लोगों की मौत शनिवार को हुई जबकि छह अन्य लोगों की मौत रविवार को तब हुई जब पेवार कबीले के लोगों ने जवाबी हमला किया. बंदूकधारियों ने खाई में छिपकर हमला किया. इस दौरान भारी हथियार और यहां तक रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल दोनों पक्षों द्वारा किया गया.पश्चिमोत्तर पाकिस्तान स्थित खुर्रम जिला पड़ोसी अफगानिस्तान से लगता है, जहां पर अपराध में बंदूकों का इस्तेमाल और आतंकवादी हमले अकसर होते रहते हैं. अधिकारी ने बताया कि कबीलों के बुजुर्ग और सरकारी अधिकारी गैदू और पेवार कबीले में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को इलाके में भेजा गया है. खबर लिखे जाने तक दोनों कबीलों में संघर्ष चल रहा था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.पाकिस्तान में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते हफ्ते एक 50 साल के व्यक्ति ने चोरी के मामले में अपनी पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना देश के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी जिले में कालू खान थाना क्षेत्र की थी. आरोपी की पहचान जन बहादुर के तौर पर हुई थी. उसे शक था कि उसकी पत्नी और बेटियों ने मारदान चिकित्सा परिसर से एक नवजात शिशु की चोरी की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार काली पूजा और छठ पूजा में क्या गाइडलाइन होगा उसे साफ रूप से स्पष्ट करे
    Next Article देश में पिछले 24 घंटे में घटी कोरोना के नये मामलों की संख्या लेकिन बढ़ा मौत का आंकड़ा

    Related Posts

    साईं की रसोई ने बलिया प्रखंड के शिवनगर में चलाया बाढ़ राहत वितरण अभियान

    September 10, 2026

    अर्जुन महतो की 5 वर्षीय नतनी की मौत के बाद पिता को 4 लाख का चेक सौंपा

    September 10, 2026

    हिंदुओं में घटती जन्मदर भारत के लिए चिंता का विषय, जातियों में नहीं बंटे हिंदू समाज : अम्बरीष

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    सिदपा गांव में हंगामे को लेकर दो केस दर्ज, 42 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात आरोपी

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया, मानगो की दो प्रमुख सड़कों की मरम्मत को निविदा

    दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक, 12 सितंबर की आमसभा की तैयारियों पर बनी रूपरेखा

    युवा नेतृत्व कार्यक्रम के तहत युवाओं की प्रतिभा को सम्मान, खेल सामग्री वितरित

    साईं की रसोई ने बलिया प्रखंड के शिवनगर में चलाया बाढ़ राहत वितरण अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.