Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेड क्रॉस सोसाईटी के कार्यों को आगे बढ़ाने में जमशेदपुर के लोग हमेशा सक्रिय रहते हैं: उपायुक्त अमित कुमार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    रेड क्रॉस सोसाईटी के कार्यों को आगे बढ़ाने में जमशेदपुर के लोग हमेशा सक्रिय रहते हैं: उपायुक्त अमित कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। रेड क्रॉस सोसाईटी के कार्यों को आगे बढ़ाने में इस शहर के लोग हमेशा सक्रिय रहते हैं, आज रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रक्तदान महायज्ञ में इस गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं की लम्बी कतार बताती है कि यह शहर अनूठा है, रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने का यह जज्बा इस शहर में दिखता है। उन्होने कहा जिस प्रकार रक्तदान की महत्ता रक्तदाताओं ने स्थापित की है, उसी प्रकार यहां उपस्थित सभी 12 मई को आयोजित मतदान के दिन भी अपने अपने बूथ में जाकर अपने परिवार सहित सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए मतदान करें, उक्त विचार जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी अमित कुमार ने यहां रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया, इससे पूर्व एसडीओ सह उपाध्यक्ष रेड क्रॉस चन्दन कुमार, समाजसेवी अरुण बांकरेवाल, नलिनी राममूर्ति, बेली बोधनवाला, शंकरलाल गुप्ता, बालमुकुन्द गोयल ने दीप प्रज्जवलित कर रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री चन्दन कुमार ने सभी रक्तदाताओं को अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि यह जज्बा दूसरों के जीवन बचाने का है और इसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम है। जमशेदपुर ब्लड बैंक की सचिव श्रीमती नलिनी राममूर्ति ने कहा कि यह रेड क्रॉस का साहस है कि इतनी गर्मी में रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्तदाताओं को आमंत्रित कर हजारों लोगों के जीवन रक्षा के लिए रक्त उपलब्ध कराते हैं, इसकी प्रशंसा शब्दों में नहीं की जा सकती। समाजसेवी श्री बेली बोधनवाला, श्री बालमुकुन्द गोयल ने भी अपने विचार रखे, कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने किया। आज यहां विश्व रेड क्रॉस दिवस पर 1187 यूनिट रक्तदान सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रत्येक रक्तदाता को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे रक्तदाता जो आज रक्तदान नहीं कर पाये उनके लिए 10 मई को पुनः एक रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस के पेट्रन रवि सरावगी के संयोजन उनके पिता स्व. लखी सरावगी के पुण्य स्मृति में आयोजित किया जायेगा। श्री सिंह ने आज रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया। आज रक्तदान महायज्ञ में रक्तदाताओं का उत्साह बढाने के लिए समाजसेवी श्याम सुन्दर खेमानी, उमेश कावंटिया, रबीन दुग्गल, वरीय पत्रकार जय प्रकाश राय, संजीव श्रीवास्तव, भी. एस.एन. मूर्ति, डॉ. अंजू बाजोरिया, डॉ. सुशील बाजोरिया, चन्द्रमोहन सिंह, रबीन्द्र नाथ चौबे, सुनील अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। रक्तदान शिविर रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक तथा भी.बी.डी.ए. के सहयोग से सफल बनाया गया। रेड क्रॉस कार्यकर्ता अपने सचिव बिजय कुमार सिंह के नेतृत्व में रक्तदान महायज्ञ को सफल बनाने में तत्पर रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा से संजय राय
    Next Article हेडलाइनस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.