
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत डीबीएमएस ने समाज सेवा के 80 वर्ष पूरे कर लिए हैं। संस्था ने आठ दशकों में सात हजार से अधिक विद्यार्थियों तक शिक्षा पहुंचाई है। वर्तमान में इसके अंतर्गत सात शैक्षणिक इकाइयां संचालित हैं, जिनमें बालिकाओं, वंचित बच्चों और आदिवासी समाज के लिए विशेष शिक्षण संस्थान भी शामिल हैं। संस्था शिक्षा के साथ कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम कर रही है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 21 नवंबर को शाम 5:45 बजे डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल के कलाकृति ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें सभी सात शैक्षणिक इकाइयों के विद्यार्थी और महिलाएं प्रस्तुतियां देंगी। मुख्य आकर्षण गायिका राजलक्ष्मी संजय की विशेष संगीतमय प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में श्रीमती शैलजा सुंदर रामम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

