Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना ने मचाया हाहाकार: 24 घंटे में 4 लाख के पार पहुंचा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा
    Breaking News Headlines

    कोरोना ने मचाया हाहाकार: 24 घंटे में 4 लाख के पार पहुंचा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Coronavirus on scientific background
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कोरोना का बढ़ता ग्राफ बता रहा है कि देश में कोरोना के हालात बेकाबू हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1 करोड़ 91 लाख 64 हजार 969 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,01,993 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3523 लोगों की मौत हुई है.स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 1 करोड़ 56 लाख 84 हजार 406 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 32 लाख 68 हजार 710 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 2 लाख 11 हजार 853 हो गई है. आईसीएमआर के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 19,45,299 कोरोना जांच की गई है.
    कोरोना से महाराष्ट्र में हालत सबसे ज्यादा खराब है. राज्य में शुक्रवार को 62,919 नए कोरोना मरीज सामने आए जबकि 69,710 लोग रिकवर हुए. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 828 मरीजों की मौत हो गई. राज्य में अब तक 46 लाख 02 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 68 हजार 813 लोगों की मौत हो गई है.

    बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान मुख्य सचिव समेत 80 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 2560 हो गई. प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 470317 हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय यात्रियों पर ऑस्ट्रेलिया हुआ सख्त, नियम तोड़ने पर जुर्माने के साथ हो सकती है जेल
    Next Article गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से बच्चों को अवगत कराये माता पिता :जमशेदपुरी

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.