Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में दो लाख के नीचे आयी कोरोना के नये मामलों की संख्या, 12 फीसदी हुई पॉजिटिविटी दर
    Breaking News Headlines

    देश में दो लाख के नीचे आयी कोरोना के नये मामलों की संख्या, 12 फीसदी हुई पॉजिटिविटी दर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Coronavirus on scientific background
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कुछ कमजोर पड़ती दिख रही है. पिछले 42 दिनों में सबसे कम केस रिपोर्ट हुए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 1 लाख 95 हजार 685 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इससे पहले 13 अप्रैल को 1 लाख 85 हजार 306 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. पिछले 24 घंटे में 3,496 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई. राहत की बात यह रही कि इस दौरान 3 लाख 26 हजार 671 लोगों ने कोरोना को मात दीस्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अभी तक 2 करोड़ 67 लाख 52 हजार 447 कोरोना केस हो चुके हैं. अब तक 2 करोड़ 37 लाख 28 हजार लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं. इस वायरस के संक्रमण से अभी तक 3 लाख 3 हजार 720 लोगों को जान गंवानी पड़ी है. फिलहाल देश में 27 लाख 20 हजार 716 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
    महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु देश के उन 10 राज्यों में शामिल हैं, जहां कोविड से होने वाली मौतों में 73.88 फीसदी की हिस्सेदारी है. महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौत के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश में हुई. रोजाना पॉजिटिविटी दर 12 फीसदी हो गई है. देश में कोरोना से डेथ रेट 1.13 फीसदी है, जबकि रिकवरी रेट 88 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 11 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैलाश विजयवर्गीय का चौंकाने वाला दावा: कोरोना की दूसरी लहर को बताया भारत पर चीन का वायरल वार
    Next Article यास चक्रवातीय तूफान’ के मद्देनजर उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को सतर्क रहने की की अपील

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.