कांग्रेस ने इंदिरा और पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर
*कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर दोनों नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जिला उपाध्यक्ष खिरोद सरदार के नेतृत्व में पान दुकान चौक स्थित प्रियदर्शनी चौक पर इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इसके बाद आकाशवाणी चौक पर सरदार पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिवाकर झा ने किया, जबकि सोशल मीडिया प्रभारी वैद्य संजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि गंभीर सिंह, जिला सचिव रमेश बालमुचू, रविदास चाकी, भगत हसदा, विमल कुमार, राजेश सिंह, दिलीप कारवां, शिवशंकर सिंह, आनंद सिंह, एस. चंद ठाकुर, सोनी सिंह, मुकेश कुमार, कृष्ण यादव, रविंद्र यादव, नीरज ठाकुर, रामाशीष प्रसाद, प्रभाकर प्रधान और अरुण कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

