चांडिल में 20 नवंबर को मनेगा 30वां श्री श्याम जन्मोत्सव
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल
चांडिल स्थित श्याम मंदिर में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देवोत्थान एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर को जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसे लेकर कार्यक्रम प्रभारी कुसुम खेतान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तैयारियों की रूपरेखा तय की गई।
कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी और महोत्सव प्रभारी कुसुम खेतान ने बताया कि जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए दिल्ली, हरियाणा और कानपुर के प्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है। वहीं, दिल्ली की नृत्य-नाटिका टीम की प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होगी।
महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार भी तेज कर दिया गया है।
बैठक में श्रवण जालान, पवन शर्मा, राजीव साव, दुर्गा चौधरी, आलोक बगड़िया, अश्विनी शर्मा, जोनी बगड़िया, विश्वजीत नामता, रोहित चौधरी, रवि सुल्तानिया, पप्पू सुल्तानिया, मोंटी चौधरी और विकास रूंगटा समेत बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित थे।

